बिजनेस

सोने का भाव आज का 27 अप्रैल 2026: रेट में गिरावट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 27 April 2026: आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 27 April 2026 : पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.31% लुढ़क कर यानी 474 रुपये गिरावट के साथ 1,52,225 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक 24 कैरेट वाला सोना 1,51,479 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जो दोपहर तक 1,51,495 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,51,186 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट151479 रुपये प्रति 10 ग्राम151495 रुपये प्रति 10 ग्राम151186 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट150872 रुपये प्रति 10 ग्राम150888 रुपये प्रति 10 ग्राम150581 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट138755 रुपये प्रति 10 ग्राम138769 रुपये प्रति 10 ग्राम138486 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट113609 रुपये प्रति 10 ग्राम113621 रुपये प्रति 10 ग्राम113390 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट88615 रुपये प्रति 10 ग्राम88625 रुपये प्रति 10 ग्राम88444 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹154570₹141700₹115870
मुंबई₹154420₹141550₹115820
कोलकाता₹154420₹141550₹115820
चेन्नई₹155240₹142300₹118700
पटना₹154470₹141600₹115870
लखनऊ₹154570₹141700₹115870
मेरठ₹154570₹141700₹115870
अयोध्या₹154570₹141700₹115870
कानपुर₹154570₹141700₹115870
गाजियाबाद₹154570₹141700₹115870
नोएडा₹154570₹141700₹115870
गुरुग्राम₹154570₹141700₹115870
चंडीगढ़₹154570₹141700₹115870
जयपुर₹154570₹141700₹115870
लुधियाना₹154570₹141700₹115870
गुवाहाटी₹154420₹141550₹115820
इंदौर₹154470₹141600₹115870
अहमदाबाद₹154470₹141600₹115870
वडोदरा₹154470₹141600₹115870
सूरत₹154470₹141600₹115870
पुणे₹154420₹141550₹115820
नागपुर₹154420₹141550₹115820
नासिक₹154450₹141580₹115850
बैंगलोर₹154420₹141550₹115820
भुवनेश्वर₹154420₹141550₹115820
कटक₹154420₹141550₹115820
केरल₹154420₹141550₹115820
रायपुर₹154420₹141550₹115820
हैदराबाद₹154420₹141550₹115820

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मजबूत डॉलर और बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोना 200 रुपये सस्ता होकर 99.9% शुद्धता के साथ 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया, जबकि एक दिन पहले यह 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना हल्की बढ़त के साथ 4,708.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

एक्सपर्ट्स की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी के अनुसार, सोना इस समय दबाव में है और करीब दो हफ्तों के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार में सतर्कता बनी हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के चलते ऊर्जा कीमतें ऊंची हैं, जिससे महंगाई की चिंता बढ़ी है और सोने में तेजी की संभावना सीमित हो गई है। इसके अलावा मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में स्थिरता ने भी सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ाया है, क्योंकि इससे बिना ब्याज वाले निवेश जैसे सोने की मांग घटती है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एनकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी और करेंसी रिसर्च) जतिन त्रिवेदी का कहना है कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से पश्चिम एशिया की घटनाओं से प्रभावित हो रहा है। ईरान, इजराइल और होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका की मौजूदगी से जुड़े तनाव ने अनिश्चितता बढ़ा दी है। ऐसे में स्पष्ट समाधान के अभाव में सोने की कीमतों में आगे भी खबरों के आधार पर उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article