बिजनेस

सोने का भाव आज का 26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के दिन क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 January 2026: सोने की कीमतों ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा, यह देखना होगा। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं 77वां गणतंत्र दिवस के दिन आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है और इसने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना लिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगातार पांचवें दिन बढ़त के साथ अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया। MCX पर सोने का भाव 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पिछले सत्र में सोना 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को सोने ने 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वकालिक उच्च स्तर भी छुआ। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने की कीमत 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम बाजार बंद होने तक सोना 1,54,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। चूंकि शनिवार, रविवार और सोमवार (गणतंत्र दिवस) को बाजार बंद है, इसलिए इन्हीं भावों को अगले तीन दिनों तक मान्य है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। हाजिर बाजार में सोना बढ़कर 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि कॉमेक्स बाजार में यह तेजी के साथ 4,970 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 154310 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 153692 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 141348 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 115733 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 90271 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹160400₹147040₹120330
मुंबई₹160250₹146890₹120180
कोलकाता₹160250₹146890₹120180
चेन्नई₹159480₹147490₹122990
पटना₹160300₹146940₹120230
लखनऊ₹160400₹147040₹120330
मेरठ₹160400₹147040₹120330
कानपुर₹160400₹147040₹120330
अयोध्या₹160400₹147040₹120330
चंडीगढ़₹160400₹147040₹120330
गुरुग्राम₹160400₹147040₹120330
गाजियाबाद₹160400₹147040₹120330
नोएडा₹160400₹147040₹120330
जयपुर₹160400₹147040₹120330
अहमदाबाद₹160300₹146940₹120230
पुणे₹160250₹146890₹120180
लुधियाना₹160400₹147040₹120330
गुवाहाटी₹160250₹146890₹120180
इंदौर₹160300₹146940₹120230
नासिक₹160280₹146920₹120210
बैंगलोर₹160250₹146890₹120180
भुवनेश्वर₹160250₹146890₹120180
केरल₹160250₹146890₹120180
रायपुर₹160250₹146890₹120180
हैदराबाद₹160250₹146890₹120180

पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतों में ज़ोरदार उछाल देखने को मिला। सोना 1,500 रुपये की बढ़त के साथ 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान और स्टॉकिस्टों की ताज़ा खरीदारी के चलते यह तेजी आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना इससे पहले के सत्र में 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि बुधवार को सोने ने 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया। हाजिर बाजार में सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया। फॉरेक्स डॉट कॉम के मुताबिक, सोना 30.73 डॉलर या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने का भाव

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच, शुक्रवार को वायदा बाजार में भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगातार पांचवें सत्र में बढ़त के साथ नए शिखर पर पहुंचा। फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 2,885 रुपये यानी 1.84 प्रतिशत बढ़कर 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले यह 1,56,341 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, कॉमेक्स बाजार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 56.6 डॉलर यानी 1.15 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और यह 4,970 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

एक्सपर्ट्स की राय

पीटीआई-भाषा के अनुसार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों ने शुक्रवार को नया रिकॉर्ड बनाया। भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और मजबूत निवेश मांग के चलते मार्च 2020 के बाद से सोने का यह सबसे बेहतर साप्ताहिक प्रदर्शन रहा। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह के मुताबिक, हाजिर बाजार में सोना 4,960 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। इससे पहले यह 4,967 डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। ग्रीनलैंड से जुड़ी अनिश्चितताओं ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया।

ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने बताया कि सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज उछाल आया है और ये अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। सोना 4,970 डॉलर (करीब 1,59,200 रुपये) और चांदी 99.2 डॉलर (लगभग 3,40,000 रुपये) तक पहुंच गई। यह मार्च 2020 के बाद से इन धातुओं का सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन रहा है, जिसकी मुख्य वजह भू-राजनीतिक जोखिम और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है। आशिका ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी राहुल गुप्ता ने कहा कि MCX पर सोने की कीमतों में आई रिकॉर्ड तेजी वैश्विक जोखिम कारकों और अनुकूल व्यापक आर्थिक परिस्थितियों का नतीजा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article