बिजनेस

सोने का भाव आज का 25 सितंबर 2025: सोना लुढ़का, चांदी फिर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 25 September 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन नवरात्रि के तीसरे दिन कीमतों में गिरावट हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के चौथे दिन दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट. 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 September 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन नवरात्रि के तीसरे और चौथे दिन सोनेकी कीमतों में गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 1,13,349 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,37,040 रुपये प्रति किलो हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 630 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रहा। पिछले कारोबार में यह 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने का भाव 125 रुपये या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,12,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत में तेजी रही। चांदी के वायदा की कीमत 124 रुपये या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,34,841 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धता सुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट 113584 रुपये प्रति 10 ग्राम113232 रुपये प्रति 10 ग्राम113349 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 113129 रुपये प्रति 10 ग्राम112779 रुपये प्रति 10 ग्राम112895 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 104043 रुपये प्रति 10 ग्राम103721 रुपये प्रति 10 ग्राम103828 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 85188 रुपये प्रति 10 ग्राम84924 रुपये प्रति 10 ग्राम85012 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 66447 रुपये प्रति 10 ग्राम66241 रुपये प्रति 10 ग्राम66309 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 134089 रुपये प्रति किलोग्राम134556 रुपये प्रति किलोग्राम137040 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना के भाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के नीतिगत ब्याज दर में कटौती पर सतर्क रुख अपनाने के बाद व्यापारियों द्वारा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार24 कैरेट वाले सोने की कीमत 900 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रही, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,18,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 900 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। मंगलवार को यह 2,650 रुपये बढ़कर 1,18,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 3,760.36 डॉलर प्रति औंस पर रहा। मंगलवार को यह चढ़कर 3,791.11 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया था।

पिछले दिन क्या रहे चांदी के भाव

मुनाफावसूली के कारण चांदी की कीमतें भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गईं। सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले बाजार सत्र में 3,220 रुपये की भारी वृद्धि के बाद, बुधवार को चांदी 600 रुपये गिरकर 1,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। हाजिर चांदी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43.87 डॉलर प्रति औंस पर रही। मंगलवार को यह 44.48 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में सुधार और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा मंगलवार को दिए गए भाषण में की गई आक्रामक टिप्पणियों के कारण सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से थोड़ी कम हुई हैं। गांधी ने कहा कि बुधवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद, मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितता कीमती धातुओं में सुरक्षित निवेश को बढ़ावा दे रही है, जिससे सर्राफा कीमतों में बड़े गिरावट को रोकने में मदद मिलती है। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने से हाजिर सोने में गिरावट आई। हालांकि उसके बाद से कीमतें बढ़ी हैं और वर्तमान में 3,760 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही। बाजार पॉवेल के सतर्क रुख का आकलन कर रहे हैं और प्रमुख अमेरिकी मुद्रास्फीति और रोजगार आंकड़ों का इंतजार है।

वायदा बाजार में सोना का भाव

वायदा कारोबार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गईं। व्यापारियों के ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली करने से इनकी कीमतों में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट में सोने का भाव 408 रुपये या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,13,428 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 353 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत फिसलकर 1,14,486 प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,799.07 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 221 रुपये या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,34,841 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसी तरह, अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 121 रुपये या 0.09 प्रतिशत फिसलकर 1,36,271 रुपये प्रति रही। इस बीच, दिसंबर में आपूर्ति वाली चांदी का वायदा भाव 0.44 प्रतिशत फिसलकर 44.41 डॉलर प्रति औंस रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article