बिजनेस

सोने का भाव आज का 25 मई 2026: रेट में बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 25 May 2026: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 25 May 2026 : पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान में तनाव के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज (सोमवार) दो दिन बाद बाजार ओपन होने के बाद फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत में 300 रुपये बढ़कर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.36% बढ़कर यानी 576 रुपये तेजी के साथ 1,59,255 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,58,679 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में इस साल 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 60.69 डॉलर या 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,570.07 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,58,117 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,58,622 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,58,857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999)158117 रुपये प्रति 10 ग्राम158622 रुपये प्रति 10 ग्राम158857 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995)157484 रुपये प्रति 10 ग्राम157987 रुपये प्रति 10 ग्राम158221 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916)144835 रुपये प्रति 10 ग्राम145298 रुपये प्रति 10 ग्राम145513 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750): 118588 रुपये प्रति 10 ग्राम118967 रुपये प्रति 10 ग्राम119143 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585): 92498 रुपये प्रति 10 ग्राम92794 रुपये प्रति 10 ग्राम92931 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹159530₹146250₹119640
मुंबई₹159380₹146100₹119540
कोलकाता₹159380₹146100₹119540
चेन्नई₹161240₹147800₹124000
पटना₹159430₹146150₹119590
लखनऊ₹159530₹146250₹119640
मेरठ₹159530₹146250₹119640
अयोध्या₹159530₹146250₹119640
कानपुर₹159530₹146250₹119640
गाजियाबाद₹159530₹146250₹119640
नोएडा₹159530₹146250₹119640
गुरुग्राम₹159530₹146250₹119640
चंडीगढ़₹159530₹146250₹119640
जयपुर₹159530₹146250₹119640
लुधियाना₹159530₹146250₹119640
गुवाहाटी₹159380₹146100₹119540
इंदौर₹159430₹146150₹119590
अहमदाबाद₹159430₹146150₹119590
सूरत₹159430₹146150₹119590
वडोदरा₹159430₹146150₹119590
नागपुर₹159380₹146100₹119540
पुणे₹159380₹146100₹119540
नासिक₹159410₹146130₹119570
बैंगलोर₹159380₹146100₹119540
भुवनेश्वर₹159380₹146100₹119540
कटक₹159380₹146100₹119540
केरल₹159380₹146100₹119540
रायपुर₹159380₹146100₹119540
हैदराबाद₹159380₹146100₹119540

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

अमेरिका-ईरान वार्ता में शुरुआती सकारात्मक संकेत मिलने से वैश्विक बाजार में सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग कुछ कमजोर पड़ी। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव के कारण निवेशकों में सतर्कता बनी रही। इसी बीच, दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 600 रुपये टूटकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। यह लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आई गिरावट है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना भी मामूली कमजोरी के साथ 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वहीं, कमजोर हाजिर मांग का असर वायदा बाजार पर भी देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में जून डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 521 रुपये यानी 0.33 फीसदी गिरकर 1,59,085 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.55 फीसदी फिसलकर 4,517.94 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के चलते सोने के वायदा भाव दबाव में रहे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग के अनुसार, सोने की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव के पीछे वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, रुपये की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव प्रमुख कारण हैं। वहीं, मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कुछ कम होने के संकेत जरूर मिले हैं, लेकिन परमाणु मुद्दे और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर मतभेद अब भी बने हुए हैं।

इस दौरान अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही शुल्क-मुक्त रहनी चाहिए। अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio द्वारा बातचीत में शुरुआती प्रगति के संकेत दिए जाने के बाद बाजार में थोड़ी राहत जरूर दिखी, लेकिन निवेशकों की नजर अब भी पश्चिम एशिया के हालात पर टिकी हुई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article