बिजनेस

सोने का भाव आज का 22 मई 2026: लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 22 May 2026: अपने शहरों में जानें कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 22 May 2026 : अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.42% गिरकर यानी 665 रुपये गिरावट के साथ 1,58,941 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,59,606 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक सोना 1,58,538 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 158354 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,58,117 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 158538 रुपये प्रति 10 ग्राम158354 रुपये प्रति 10 ग्राम158117 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 157903 रुपये प्रति 10 ग्राम157720 रुपये प्रति 10 ग्राम157484 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 145221 रुपये प्रति 10 ग्राम145052 रुपये प्रति 10 ग्राम144835 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 118904 रुपये प्रति 10 ग्राम118766 रुपये प्रति 10 ग्राम118588 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 92745 रुपये प्रति 10 ग्राम92637 रुपये प्रति 10 ग्राम92498 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹159640₹146250₹119670
मुंबई₹159490₹146200₹119620
कोलकाता₹159490₹146200₹119620
चेन्नई₹161240₹147800₹124000
पटना₹159540₹146250₹119670
लखनऊ₹159640₹146250₹119670
अयोध्या₹159640₹146250₹119670
मेरठ₹159640₹146250₹119670
कानपुर₹159640₹146250₹119670
गाजियाबाद₹159640₹146250₹119670
नोएडा₹159640₹146250₹119670
गुरुग्राम₹159640₹146250₹119670
चंडीगढ़₹159640₹146250₹119670
जयपुर₹159640₹146250₹119670
लुधियाना₹159640₹146250₹119670
गुवाहाटी₹159490₹146200₹119620
जलगांव₹159490₹146200₹119620
इंदौर₹159540₹146250₹119670
अहमदाबाद₹159540₹146250₹119670
सूरत₹159540₹146250₹119670
नागपुर₹159490₹146200₹119620
पुणे₹159490₹146200₹119620
नासिक₹159530₹146230₹119650
बैंगलोर₹159490₹146200₹119620
वडोदरा₹159540₹146250₹119670
भुवनेश्वर₹159490₹146200₹119620
कटक₹159490₹146200₹119620
केरल₹159490₹146200₹119620
रायपुर₹159490₹146200₹119620
हैदराबाद₹159490₹146200₹119620

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

भू-राजनीतिक तनाव के बीच कारोबारी कीमती धातुओं को लेकर सतर्क रूप से आशावादी बने रहे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, लगातार तीसरे सत्र में बढ़त जारी रखते हुए, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 600 रुपये बढ़कर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया, जो बुधवार के बंद भाव 1,64,900 रुपये से अधिक है। इस कीमती धातु की कीमतों में पिछले तीन सत्रों में कुल 2,700 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने का भाव मामूली रूप से गिरकर 4,534.54 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 579 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,427 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 579 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,59,427 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,525.52 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक स्तर पर महंगाई को लेकर चिंताओं ने अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में मजबूती के बावजूद, इस धातु की खरीद को समर्थन दिया। एक्सपर्ट्स ने कहा कि अमेरिका-ईरान संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी बाधाओं को लेकर चिंताओं ने कीमती धातुओं की मांग को लगातार बनाए रखा और रुपये में कमजोरी ने भी स्थानीय कीमतों को समर्थन दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के बावजूद घरेलू सर्राफा कीमतें मजबूत बनी रहीं।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article