बिजनेस

सोने का भाव आज का 21 नवंबर 2025: सोना उछला, चांदी हुई नरम, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 21 November 2025 : सोने और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली समेत देश के शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का नया रेट भी जानें।

Gold price today, Silver price today, Gold rate India, Silver rate India (5)

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 21 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी गिरावट हो रही है तो कभी बढ़ोतरी हो रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम घटकर 1,23,146 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव भी घटकर 1,51,129 रुपये प्रति किलो हो गया। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोने-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 122561 रुपये प्रति 10 ग्राम122149 रुपये प्रति 10 ग्राम123146 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 122070 रुपये प्रति 10 ग्राम121660 रुपये प्रति 10 ग्राम122653 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 112266 रुपये प्रति 10 ग्राम111888 रुपये प्रति 10 ग्राम112802 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 91921 रुपये प्रति 10 ग्राम91612 रुपये प्रति 10 ग्राम92360 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 71698 रुपये प्रति 10 ग्राम71457 रुपये प्रति 10 ग्राम72040 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 154113 रुपये प्रति किलोग्राम151375 रुपये प्रति किलोग्राम151129 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतें 600 रुपये टूटकर 1,26,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये टूटकर 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गयी। चांदी की कीमतें 2,000 रुपये लुढ़ककर 1,58,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 16.48 डॉलर या 0.40 प्रतिशत गिरकर 4,061.53 डॉलर प्रति औंस रह गया। विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 1.22 प्रतिशत टूटकर 50.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा थी।

सोना-चांदी का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, दिसंबर डिलिवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 511 रुपये गिरकर 1,22,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जिसमें 10,456 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चांदी वायदा कीमत पर भी दबाव रहा, दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 411 रुपये गिरकर 1,54,696 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जिसमें 12,309 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, दिसंबर डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 23.54 डॉलर गिरकर 4,059.26 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर डिलिवरी वाला कॉमेक्स चांदी वायदा 0.57 प्रतिशत गिरकर 50.56 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एक्सपर्ट जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। डॉलर के मजबूत होने और यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की अमेरिका की नई कोशिशों की खबरों के बाद सोने की सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आई। गांधी ने कहा कि अमेरिकी ब्यूरो ऑफ़ लेबर स्टैटिस्टिक्स के अक्टूबर की रोजगार रिपोर्ट प्रकाशित न करने के ऐलान के बाद बाजार धारणा और खराब हो गयी, जिससे फेडरल रिजर्व के पास साल की अपनी आखिरी बैठक से पहले जरूरी श्रम आंकड़े नहीं रहे।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में हल्की मजबूती के बीच हाजिर सोना 4,060 डॉलर के स्तर पर नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है।

ऑगमॉन्ट में शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतें मजबूत हो रही हैं, और बाजार प्रतिभागी अमेरिकी ब्याज दर की दिशा के बारे में और संकेतों की तलाश में आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर अपना ध्यान बनाए हुए हैं।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक प्रेशियस मेटल-रिसर्च, मानव मोदी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की ताजा बैठक के ब्योरे जारी होने के बाद सोने की कीमतों में बढ़त कम हो गई, बाजार के प्रतिभागी जापान और आर्थिक आंकड़ों की ताजा जानकारियों पर नज़र रखे हुए थे, जिसमें फिर से देरी हो रही है। बुधवार को जारी बैठक के ब्योरे से पता चला कि अक्टूबर बैठक के दौरान फेडरल रिजर्व के अधिकारी ब्याज दर में कटौती को लेकर बंटे हुए थे।

मानव मोदी ने कहा कि अमेरिकी व्यापार घाटे में तेज़ी से कमी और ब्याज दर कटौती की कम उम्मीदों ने डॉलर इंडेक्स को वापस 100 के स्तर पर मज़बूत किया है, जिससे सर्राफा की बढ़त सीमित हो गई है। इस बीच, विश्व की छह प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 100.20 पर स्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहा था।

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह Author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article