बिजनेस

सोने का भाव आज का 20 नवंबर 2025: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 20 November 2025 : सोने और चांदी के दाम एक बार फिर बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली समेत देश के शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का नया भाव भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 20 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी गिरावट होती है तो कभी बढ़ोतरी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम घटकर 1,22,561 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव भी घटकर 1,54,113 रुपये प्रति किलो हो गया। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोने-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 123884 रुपये प्रति 10 ग्राम122881 रुपये प्रति 10 ग्राम122561 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 123388 रुपये प्रति 10 ग्राम122389 रुपये प्रति 10 ग्राम122070 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 113478 रुपये प्रति 10 ग्राम112559 रुपये प्रति 10 ग्राम112266 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 92913 रुपये प्रति 10 ग्राम92161 रुपये प्रति 10 ग्राम91921 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 72472 रुपये प्रति 10 ग्राम71885 रुपये प्रति 10 ग्राम71698 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 158120 रुपये प्रति किलोग्राम155840 रुपये प्रति किलोग्राम154113 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के चलते बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1,26,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों में भी तेजी आई और यह 4,000 रुपये बढ़कर 1,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। इससे स्थानीय सर्राफा बाजार में तीन दिन की गिरावट थम गई। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोने ने लगातार दूसरे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी और 46.32 डॉलर बढ़कर 4,114.01 डॉलर प्रति औंस हो गया। विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 3.09 प्रतिशत बढ़कर 52.26 डॉलर प्रति औंस हो गई।

वायदा बाजार में सोने-चांदी का भाव

वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 674 रुपये या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,23,314 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 10,726 लॉट के लिए कारोबार हुआ। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 498 रुपये या 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,24,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 6,336 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 988 रुपये या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,55,632 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 12,524 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 1,270 रुपये या 0.81 प्रतिशत चढ़कर 1,58,737 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया जिसमें 11,869 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,089.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 1.36 प्रतिशत बढ़कर 51.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने में तेजी आई, जिसे नए सिरे से सुरक्षित निवेश की मांग का समर्थन मिला, जबकि अमेरिकी श्रम बाजार में लगातार कमजोरी के संकेतों ने संभावित ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बनाए रखा।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि निवेशकों को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की अक्टूबर बैठक के आज रात जारी होने वाले ब्योरे का इंतजार है, जिससे हाजिर सोना 4,084 डॉलर के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है।

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी और जिंस शोध विश्लेषक कायनात चैनवाला ने बताया कि मंगलवार को सोना एक सप्ताह के निचले स्तर से उबरकर 4,065 डॉलर प्रति औंस से ऊपर बंद हुआ। इसे अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़ों और कई विलंबित वृहद आंकड़ों से पहले सतर्कता का समर्थन मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article