बिजनेस

सोने का भाव आज का 19 फरवरी 2026: रेट में फिर उलटफेर, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 19 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अधिकांश रूख गिरावट का है। लेकिन कभी-कभी बढ़ोतरी भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 19 February 2026 : सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,950 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 0.08% गिरकर यानी 119 रुपये गिरकर 154700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 1,55,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना थोड़ा बढ़कर 4,991.24 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक सोना 1,51,584 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,54,735 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,56,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 151584 रुपये प्रति 10 ग्राम154735 रुपये प्रति 10 ग्राम154570 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 150977 रुपये प्रति 10 ग्राम154115 रुपये प्रति 10 ग्राम153951 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 138851 रुपये प्रति 10 ग्राम141737 रुपये प्रति 10 ग्राम141586 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 113688 रुपये प्रति 10 ग्राम116051 रुपये प्रति 10 ग्राम115928 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 88677 रुपये प्रति 10 ग्राम90520 रुपये प्रति 10 ग्राम90424 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹156640₹143600₹117520
मुंबई₹156490₹143450₹117370
कोलकाता₹156490₹143450₹117370
चेन्नई₹158180₹145000₹124000
पटना₹156540₹143500₹117420
लखनऊ₹156640₹143600₹117520
मेरठ₹156640₹143600₹117520
कानपुर₹156640₹143600₹117520
अयोध्या₹156640₹143600₹117520
गाजियाबाद₹156640₹143600₹117520
नोएडा₹156640₹143600₹117520
गुरुग्राम₹156640₹143600₹117520
चंडीगढ़₹156640₹143600₹117520
जयपुर₹156640₹143600₹117520
लुधियाना₹156540₹143600₹117520
गुवाहाटी₹156490₹143450₹117370
इंदौर₹156540₹143500₹117420
अहमदाबाद₹156540₹143500₹117420
सूरत₹156540₹143500₹117420
वडोदरा₹156540₹143500₹117420
नागपुर₹156490₹143450₹117370
पुणे₹156490₹143450₹117370
नासिक₹156520₹143480₹117400
बैंगलोर₹156490₹143450₹117370
भुवनेश्वर₹156490₹143450₹117370
कटक₹156490₹143450₹117370
केरल₹156490₹143450₹117370
रायपुर₹156490₹143450₹117370
हैदराबाद₹156490₹143450₹117370

पिछले दिन सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 300 रुपये घटकर 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,918.64 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 1,297 रुपये की तेजी के साथ 1,52,715 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कन्ट्रैक्ट का भाव 1,297 रुपये यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,52,715 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 1,557 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,981 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर विश्लेषक-कमोडिटी, सौमिल गांधी ने कहा कि मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोना एक सीमित दायरे में ही रहा। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली बढ़ने के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को हल्की बढ़त हुई, जो हाल की तेज गिरावट के बाद स्थिर हुई क्योंकि निचले स्तर पर सटोरिया लिवाली उभरी। उन्होंने कहा कि मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता के बीच अल्पावधिक धारणा सतर्क बना हुआ है। हालांकि, सुरक्षित निवेश मांग और केन्द्रीय बैंक की चल रही लिवाली गिरावट के समय समर्थन दे रही है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article