बिजनेस

सोने का भाव आज का 18 फरवरी 2026: रेट में फिर बदलाव, बढ़े या घटे, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 18 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अधिकांश रूख गिरावट का है। लेकिन आज फिर बढ़ोतरी हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 18 February 2026 : सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 300 रुपये घटकर 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 2.92% चढ़कर यानी 4422 रुपये बढ़कर 1,55,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन यह लुढ़कर 1,51,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,918.64 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक सोना 1,51,865 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,51,963 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम में बाजार बंद होने तक 1,51,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 151865 रुपये प्रति 10 ग्राम151963 रुपये प्रति 10 ग्राम151584 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 151257 रुपये प्रति 10 ग्राम151354 रुपये प्रति 10 ग्राम150977 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 139108 रुपये प्रति 10 ग्राम139198 रुपये प्रति 10 ग्राम138851 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 113899 रुपये प्रति 10 ग्राम113972 रुपये प्रति 10 ग्राम113688 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट88841 रुपये प्रति 10 ग्राम88898 रुपये प्रति 10 ग्राम88677 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली154350141500115800
मुंबई154200141350115650
कोलकाता154200141350115650
चेन्नई155240142300121800
मेरठ154350141500115800
पटना154250141400115700
लखनऊ154350141500115800
कानपुर154350141500115800
अयोध्या154350141500115800
गाजियाबाद154350141500115800
नोएडा154350141500115800
गुरुग्राम154350141500115800
चंडीगढ़154350141500115800
जयपुर154350141500115800
अहमदाबाद154250141400115700
पुणे154200141350115650
लुधियाना154350141500115800
गुवाहाटी154200141350115650
इंदौर154250141400115700
सूरत154250141400115700
नागपुर154200141350115650
नासिक154230141380115680
बैंगलोर154200141350115650
वडोदरा154250141400115700
भुवनेश्वर154200141350115650
कटक154200141350115650
केरल154200141350115650
रायपुर154200141350115650
हैदराबाद154200141350115650

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में दो प्रतिशत तक की गिरावट आई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सुस्त मांग की वजह से सोने की कीमत 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपये या 1.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले सत्र में सोने की कीमत 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1.04 प्रतिशत घटकर 4,938.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

भू-राजनीतिक तनाव में नरमी आने के बीच सुरक्षित निवेश विकल्प की मांग कमजोर होने तथा डॉलर के मजबूत होने के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 2,228 रुपये यानी 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,553 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजार में अप्रैल डिलीवरी कन्ट्रैक्ट वाला कॉमेक्स सोना 119.6 डॉलर या 2.37 प्रतिशत घटकर 4,926.7 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के प्रमुख (जिंस एवं मुद्रा), प्रवीण सिंह ने कहा कि मंगलवार को जिनेवा में शुरू होने वाली अमेरिका-ईरान बातचीत से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से हाजिर सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। बाजार प्रतिभागियों का ध्यान अब अमेरिकी एडीपी रोजगार रिपोर्ट और रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका की अगुवाई वाली बातचीत सहित मुख्य भू-राजनीतिक विकासक्रम पर है। उन्होंने कहा कि इसके नतीजे का जोखिम धारणा और सुरक्षित निवेश आस्तियों की मांग पर अहम असर पड़ेगा।

चॉइस ब्रोकिंग की जिंस विश्लेषक, कावेरी मोरे ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि एशियाई बाजार की छुट्टियों के कारण कम नकदी प्रवाह और अमेरिका में महंगाई दर के नरम आंकड़ों ने भविष्य में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को बढ़ावा दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article