बिजनेस

सोने का भाव आज का 18 दिसंबर 2025: जानें पटना से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई तक 24k, 22k, 18k सोने के दाम, बढ़े या घटे

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 18 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कभी गिरावट तो कभी बढ़ोतरी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों समेत देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा दाम क्या हैं।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 18 December 2025 : सोने की कीमतों में कभी गिरावट तो कभी बढ़ोतरी हो रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह में 1,32,317 रुपये प्रति 10 ग्राम था, यह दोपहर तक बढ़कर 1,32,454 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,32,474 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले (24 कैरेट) सोने की कीमत 1,36,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 13.16 डॉलर यानी 0.31 प्रतिशत घटकर 4,325.02 डॉलर प्रति औंस रह गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट के सोने का भाव 580 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,34,314 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। उधर वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,361.3 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 132317 रुपये प्रति 10 ग्राम132454 रुपये प्रति 10 ग्राम132474 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 131787 रुपये प्रति 10 ग्राम131924 रुपये प्रति 10 ग्राम131944 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 121202 रुपये प्रति 10 ग्राम121328 रुपये प्रति 10 ग्राम121346 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 99238 रुपये प्रति 10 ग्राम99341 रुपये प्रति 10 ग्राम99356 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 77405 रुपये प्रति 10 ग्राम77486 रुपये प्रति 10 ग्राम77497 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर के नाम24 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)22 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)18 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली₹13,4990₹12,3750₹10,1280
कोलकाता₹13,4840₹12,3600₹10,1130
मुंबई₹13,4840₹12,3600₹10,1130
चेन्नई₹13,5710₹12,4400₹10,3800
लखनऊ₹13,4990₹12,3750₹10,1280
कानपुर₹13,4990₹12,3750₹10,1280
मेरठ₹13,4990₹12,3750₹10,1280
गाजियाबाद₹13,4990₹12,3750₹10,1280
नोएडा₹13,4990₹12,3750₹10,1280
गुड़गांव₹13,4990₹12,3750₹10,1280
जयपुर₹13,4990₹12,3750₹10,1280
पटना₹13,4890₹12,3650₹10,1180
अहमदाबाद₹13,4890₹12,3650₹10,1180
पुणे₹13,4840₹12,3600₹10,1130
लुधियाना₹13,4990₹12,3750₹10,1280
गुवाहाटी₹13,4840₹12,3600₹10,1130
इंदौर₹13,4890₹12,3650₹10,1180
सूरत₹13,4890₹12,3650₹10,1180
नागपुर₹13,4840₹12,3600₹10,1130
चंडीगढ़₹13,4990₹12,3750₹10,1280
बैंगलोर₹13,4840₹12,3600₹10,1130
अयोध्या₹13,4990₹12,3750₹10,1280
भुवनेश्वर₹13,4840₹12,3600₹10,1130
केरल₹13,4840₹12,3600₹10,1130
रायपुर₹13,4840₹12,3600₹10,1130
हैदराबाद₹13,4840₹12,3600₹10,1130

पिछले दिन सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें भी 600 रुपये बढ़कर 1,36,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गईं, जबकि पिछला बंद भाव 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 18.59 डॉलर यानी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 4,321.06 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं शुरुआती बढ़त के बाद सोने की कीमत में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 359 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,34,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं अप्रैल 2026 के अनुबंधों का भाव 293 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत की घटकर 1,37,117 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर भी सोना की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,345.1 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय

पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना लगभग 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,320 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इस बीच व्यापारी बृहस्पतिवार को अमेरिका में जारी होने वाले खुदरा मुद्रास्फीति आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सोना रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब मंडरा रहा है क्योंकि निवेशक वेनेजुएला में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कारोबारी पिछले हफ़्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की लगातार तीसरी ब्याज दर कटौती के बाद आगे की मौद्रिक नरमी के संकेतों पर करीबी नजर रख रहे हैं। परमार ने आगे कहा कि खुदरा और संस्थागत दोनों क्षेत्र से निवेश मांग मज़बूत रहने की संभावना से कीमतें और बढ़ सकती हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमत 4,320 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई। अक्टूबर में देखे गए सर्वकालिक उच्च स्तर के करीब है। इसकी वजह निवेशकों को अगले साल फेडरल रिजर्व द्वारा अतिरिक्त राहत उपायों की उम्मीद है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article