बिजनेस

सोने का भाव आज का 17 मार्च 2026: गिरावट थमी, बढ़े रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 17 March 2026: ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ रहा है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 March 2026 : ईरान के खिलाफ चल रहे इजराइल-अमेरिका के युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने में लगातार तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूट गया और इसकी कीमत 1,050 रुपये या करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.12% बढ़कर यानी 191 रुपये तेजी के साथ 1,55,927 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,55,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 5,003.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव बढ़कर 1,58,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना मंगलवार सुबह तक 1,55,714 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,56,042 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,55,668 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 155714 रुपये प्रति 10 ग्राम156042 रुपये प्रति 10 ग्राम155668 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 155090 रुपये प्रति 10 ग्राम155417 रुपये प्रति 10 ग्राम155045 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 142634 रुपये प्रति 10 ग्राम142934 रुपये प्रति 10 ग्राम142592 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 116786 रुपये प्रति 10 ग्राम117032 रुपये प्रति 10 ग्राम116751 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 91093 रुपये प्रति 10 ग्राम91285 रुपये प्रति 10 ग्राम91066 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹158770₹145550₹119120
मुंबई₹158620₹145400₹118970
कोलकाता₹158620₹145400₹118970
चेन्नई₹159820₹146500₹123300
पटना₹158670₹145450₹119020
लखनऊ₹158770₹145550₹119120
मेरठ₹158770₹145550₹119120
कानपुर₹158770₹145550₹119120
अयोध्या₹158770₹145550₹119120
गाजियाबाद₹158770₹145550₹119120
नोएडा₹158770₹145550₹119120
गुरुग्राम₹158770₹145550₹119120
चंडीगढ़₹158770₹145550₹119120
जयपुर₹158770₹145550₹119120
अहमदाबाद₹158670₹145450₹119020
पुणे₹158620₹145400₹118970
लुधियाना₹158770₹145550₹119120
गुवाहाटी₹158620₹145400₹118970
इंदौर₹158670₹145450₹119020
सूरत₹158670₹145450₹119020
नागपुर₹158620₹145400₹118970
नासिक₹158650₹145430₹119000
बैंगलोर₹158620₹145400₹118970
वडोदरा₹158670₹145450₹119020
भुवनेश्वर₹158620₹145400₹118970
कटक₹158620₹145400₹118970
केरल₹158620₹145400₹118970
रायपुर₹158620₹145400₹118970
हैदराबाद₹158620₹145400₹118970

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट वाले सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 2,950 रुपये या 1.81 प्रतिशत टूटकर 1,60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सर्राफा कीमतें नीचे ही रहीं, जो घरेलू बाजार जैसे ही रुझान दिखा रही थीं। यहां हाजिर सोना 20.94 डॉलर या 0.42 प्रतिशत गिरकर 4,998.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

सोने की कीमतों ने सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ की। सोमवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतें 2,225 टूटकर रुपये टूटकर 1.56 लाख प्रति 10 ग्राम रह गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, अप्रैल डिलिवरी वाले सोने का वायदा भाव 2,225 रुपये या 1.4 प्रतिशत घटकर 1,56,241 प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,881 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, अप्रैल माह में डिलिवरी वाले सोने की कीमत कॉमेक्स में 54.31 डॉलर या 1.07 प्रतिशत टूटकर 5,007.39 डॉलर प्रति औंस रह गई।

क्यों लुढ़की कीमतें

विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुझानों और मजबूत डॉलर ने कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित किया। कारोबारियों ने सर्राफा कीमतों में गिरावट का कारण मुनाफावसूली और सुरक्षित निवेश की मांग के डॉलर और बॉन्ड की ओर मुड़ने को बताया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया हुआ है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि सोने की कीमतें फिलहाल नीचे आ रही हैं, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण बाजार में लंबे सौदों की तेजी से कटान की जा रही है। हम सुरक्षित निवेश की मांग में एक स्पष्ट बदलाव देख रहे हैं। निवेशक कीमती धातुओं से अपना पैसा निकालकर डॉलर और बॉन्ड में लगा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह बदलाव इस उम्मीद से प्रेरित है कि वैश्विक केंद्रीय बैंक, अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति में आई बाधाओं से पैदा हुई महंगाई से निपटने के लिए ब्याज दरों में बदलाव को कुछ समय के लिए रोक देंगे। परमार ने बताया कि घरेलू बाजार में सोने और चांदी में अब तेजी का जोर खत्म होता दिख रहा है, क्योंकि वित्त वर्ष के अंत से पहले बाजार में लंबे सौदों की अब कटान की जा रही है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक, प्रवीण सिंह ने बताया कि विदेशी बाजारों में सोना करीब 4,992 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इसकी वजह यह है कि मजबूत डॉलर ने कीमतों पर दबाव डाला है। साथ ही, ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के कारण मुद्रास्फीति (महंगाई) की चिंताओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई। कीमती धातुओं में यह गिरावट मुख्य रूप से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण हुई है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से पार पहुंच गई हैं, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंकाएं बढ़ी हैं और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने बाजार के माहौल को और अधिक जटिल बना दिया है। इसके चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने में अपनी स्थिति पर फिर से विचार कर रहे हैं।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि लगातार दो सप्ताह तक गिरने के बाद सोने की कीमतें 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आसपास बनी रहीं। इसकी वजह यह थी कि सप्ताहांत में अमेरिका द्वारा ईरान के मुख्य तेल-निर्यात केंद्र ’खर्ग द्वीप’ पर हमला किए जाने के बाद तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहा, जिससे वैश्विक आपूर्ति जोखिम बढ़ गए। इस बीच, ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल का युद्ध अब अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और इसका कोई स्पष्ट समाधान अभी तक नजर नहीं आ रहा है, जिससे वित्तीय बाजारों में हलचल मची हुई है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (जिंस शोध), कायनात चैनवाला ने कहा कि निकट भविष्य में सोना की कीमतें नरम रह सकती हैं। जब तक भू-राजनीतिक या नीतिगत दृष्टिकोण में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता, तब तक कीमतों में किसी भी दिशा में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव होने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि कारोबारी, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की आगामी नीतिगत बैठक पर नजर रखे हुए हैं। वे इस बैठक से मिलने वाले नए आर्थिक अनुमानों के आधार पर नीतिगत दृष्टिकोण के बारे में संकेत तलाश रहे हैं, क्योंकि व्यापक रूप से यह उम्मीद की जा रही है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा (यानी यथास्थिति बनाए रखेगा)। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के मोर्चे पर, अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) और साप्ताहिक बेरोजगारी के दावों पर खास नजर रहेगी, ताकि व्यापक अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य के बारे में संकेत मिल सकें।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article