बिजनेस

सोने का भाव आज का 17 दिसंबर 2025: रेट में तेजी, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के पटना से चेन्नई तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 17 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों समेत देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा दाम क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर- Canva)

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 December 2025 : सोने की कीमतें लगातार नया-नया रिकॉर्ड बना रही हैं। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,31,777 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक बढ़कर 1,32,713 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। फिर शाम में बाजार बंद होने तक थोड़ा घटकर 1,32,317 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 359 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,34,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक स्तर पर भी सोना की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,345.1 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 131777 रुपये प्रति 10 ग्राम132713 रुपये प्रति 10 ग्राम132317 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 131249 रुपये प्रति 10 ग्राम132182 रुपये प्रति 10 ग्राम131787 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 120708 रुपये प्रति 10 ग्राम121565 रुपये प्रति 10 ग्राम121202 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 98833 रुपये प्रति 10 ग्राम99535 रुपये प्रति 10 ग्राम99238 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 77090 रुपये प्रति 10 ग्राम77637 रुपये प्रति 10 ग्राम77405 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना (₹)22 कैरट सोना (₹)18 कैरट सोना (₹)
दिल्ली13,401012,285010,0540
मुंबई13,386012,270010,0390
कोलकाता13,386012,270010,0390
चेन्नई13,473012,350010,3000
लखनऊ13,401012,285010,0540
मेरठ13,401012,285010,0540
गुड़गांव13,401012,285010,0540
गाजियाबाद13,401012,285010,0540
नोएडा13,401012,285010,0540
पटना13,391012,275010,0440
जयपुर13,401012,285010,0540
अहमदाबाद13,391012,275010,0440
पुणे13,386012,270010,0390
लुधियाना13,401012,285010,0540
गुवाहाटी13,386012,270010,0390
इंदौर13,391012,275010,0440
कानपुर13,401012,285010,0540
सूरत13,391012,275010,0440
नागपुर13,386012,270010,0390
चंडीगढ़13,401012,285010,0540
बैंगलोर13,386012,270010,0390
अयोध्या13,401012,285010,0540
भुवनेश्वर13,386012,270010,0390
केरल13,386012,270010,0390
रायपुर13,386012,270010,0390
हैदराबाद13,386012,270010,0390

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 4 दिन की रिकॉर्ड तेजी मंगलवार को थम गयी और सोने की कीमत 1,700 रुपये लुढ़ककर 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 4,000 रुपये बढ़कर 1,37,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। पिछले चार दिनों में मूल्यवान धातु के दाम 6,000 रुपये बढ़े थे और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना में पांच दिन की तेजी का सिलसिला थम गया और 27.80 डॉलर या 0.65 प्रतिशत गिरकर 4,277.42 डॉलर प्रति औंस रहा।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना वायदा 341 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 1,33,789 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, फरवरी डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 37.8 अमेरिकी डॉलर या 0.87 प्रतिशत गिरकर 4,297.4 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर था।

क्यों लुढ़के सोना के दाम

अमेरिका में विनिर्माण और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के आंकड़े आने से पहले निवेशकों के मुनाफावसूली करने और सतर्क रुख अपनाने के कारण मंगलवार को वायदा कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों ने कहा कि रोजगार से जुड़े आंकड़े अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की दिशा को लेकर नए संकेत देंगे।

पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट की अनुसंधान प्रमुख रेनिशा चेनानी ने कहा कि सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि निवेशक अक्टूबर और नवंबर के लिए अमेरिका की गैर-कृषि रोजगार रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इससे फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख को लेकर अतिरिक्त जानकारी मिलेगी। चेनानी ने आगे कहा कि अगर श्रम बाजार के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि रोजगार अब भी एक कमजोर कड़ी बना हुआ है, तो कीमती धातुओं को लाभ मिल सकता है, क्योंकि इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्दी कटौती के पक्ष में माहौल मजबूत हो सकता है।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतें 4,300 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के आसपास हैं और निवेशक अमेरिका की गैर-कृषि रोजगार रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि फेड की नीतिगत स्थिति पर और संकेत मिल सकें। निवेशक अमेरिका की खुदरा बिक्री और प्रारंभिक विनिर्माण आंकड़ों पर भी करीबी नजर रखे हुए हैं, जबकि गुरुवार को आने वाले नवंबर के महंगाई आंकड़े भी चर्चा में बने रहेंगे।

पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में मुनाफावसूली देखी गई। वैश्विक बाजारों में सोना 4,275 के स्तर पर फिसल गई और दबाव में बनी रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि घरेलू सोने की कीमतें नरम हुईं, जिससे चार दिन की बढ़त थम गई। हालांकि, ये नुकसान भारतीय रुपये में लगातार कमजोरी से काफी हद तक कम हो गए, जो रिकॉर्ड निचले स्तर पर था।

परमार ने कहा कि किसी शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माने जाने वाले ‘खरमास’ की शुरुआत के साथ भौतिक आभूषणों की मांग कम रहने की संभावना है, जबकि निवेश की मांग मजबूत रहने का अनुमान है। यह प्रवृत्ति मौजूदा जोखिम-विरोधी बाजार भावनाओं से प्रेरित है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article