बिजनेस

सोने का भाव आज का 15 सितंबर 2025: लुढ़के सोना-चांदी के रेट, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 15 September 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। लेकिन आज फिर गिरावट हुई। इनकी कीमतों में बदलाव पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी के ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 15 September 2025: कुछ दिनों को छोड़ दिया जाए तो सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी हैं। लेकिन आज फिर जबरदस्त गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 109511 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 127791 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई थी। दिल्ली में सोने की कीमत 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई थी। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट109707 रुपये प्रति 10 ग्राम109603 रुपये प्रति 10 ग्राम109511 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट109268 रुपये प्रति 10 ग्राम109164 रुपये प्रति 10 ग्राम109072 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट100492 रुपये प्रति 10 ग्राम100396 रुपये प्रति 10 ग्राम100312 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट82280 रुपये प्रति 10 ग्राम82202 रुपये प्रति 10 ग्राम82133 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट64179 रुपये प्रति 10 ग्राम64118 रुपये प्रति 10 ग्राम64064 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999128008 रुपये प्रति किलोग्राम127763 रुपये प्रति किलोग्राम127791 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड पर पहुंच गईं। 10 ग्राम सोने का भाव 1,13,800 रुपये और चांदी का भाव 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत लगातार चौथे दिन बढ़ी और 700 रुपये बढ़कर 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। यह इस साल अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इस साल सोने की कीमत में करीब 44% की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को सोने का भाव 78,950 रुपये था। 99.5% शुद्ध सोने की कीमत भी बढ़कर 1,13,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी की कीमत में भी तेजी आई है। 4,000 रुपये की बढ़त के साथ चांदी का भाव 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इस साल चांदी की कीमत में लगभग 47% की बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतें भी बढ़ी हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मजबूत वैश्विक मांग और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोना और चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी का कारण अमेरिकी आर्थिक आंकड़ें हैं। इससे वर्ष 2025 के अंत से पहले फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ा दिया है, जिससे सर्राफा में खरीदारी को बढ़ावा मिला है। गांधी ने कहा कि औद्योगिक धातुओं में सकारात्मक रुख और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) से मजबूत निवेश के कारण चांदी में तेजी आई।

मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटीज एंड करेंसीज के प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, सोने के सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की उम्मीद है। हालांकि जोखिम उठाने की प्रवृत्ति निकट भविष्य में सुरक्षित निवेश की मांग को कम कर रही है। अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा कि निवेशक फेडरल रिजर्व के रुख, आगामी श्रम बाजार के आंकड़ों और अमेरिका में राजनीतिक घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखेंगे, ये सभी ब्याज दरों के दृष्टिकोण को आकार दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्थिर मुद्रास्फीति, ब्याज दरों में कटौती की 0 उम्मीदों और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के कारण सोना लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। रिलायंस सिक्योरिटीज के जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों में चांदी की मांग बढ़ रही है, जबकि आपूर्ति कम हो रही है। इस वजह से चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

सोने और चांदी के वायदा भाव

वायदा बाजार में भी सोने और चांदी के दाम तेजी से बढ़े हैं। अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1,09,553 रुपये प्रति 10 ग्राम और दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,10,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी वायदा बाजार में 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। निवेशक अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से चांदी की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article