बिजनेस

सोने का भाव आज का 16 नवंबर 2025: सोना-चांदी के ताजा रेट, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 November 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त बढ़ोतरी होने लगी है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि देश में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट कीमत क्या हैं, साथ ही चांदी का ताजा भाव भी जानिए।

Gold price today, Silver price today

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 16 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में फिर लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,24,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की कीमत घटकर 1,59,367 रुपये प्रति किलो हो गई। चूकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है इसलिए दोनों दिन शुक्रवार का बंद भाव ही मान्य रहेगा। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी किए गए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 124794 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 124294 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 114311 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 93596 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 73005 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999 : 159367 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,500 रुपये टूटकर 1,29,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार के बंद भाव 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,500 रुपये घटकर 1,28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में, पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,30,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को चांदी की कीमतें भी 4,200 रुपये गिरकर 1,64,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। गुरुवार को चांदी की कीमत 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी बाजार में, हाजिर सोना 33.58 डॉलर यानी करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,137.88 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि हाजिर चांदी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार पर रही।

सोना-चांदी का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 345 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,26,406 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसी तरह, फरवरी 2026 अनुबंध 434 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,27,973 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पांच दिनों की तेजी के बाद चांदी वायदा में गिरावट आई और दिसंबर अनुबंध 1,190 रुपये यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,61,280 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। मार्च 2026 का अनुबंध भी 1,164 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,64,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 4,195 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर कारोबार कर रहा था। विदेशी व्यापार में दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा 0.94 प्रतिशत झाटकर 52.67 डॉलर प्रति औंस रहा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से सप्ताह के अंत में सोने की कीमतों में नरमी आई। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से अमेरिका में ‘शटडाउन’ के कारण सरकारी एजेंसियों पर असर पड़ने के कारण नए आर्थिक आंकड़ों की कमी की वजह से फेडरल रिजर्व के और अधिकारी सतर्क हो गए हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक, कोमॉडिटी एवं मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के सदस्यों की टिप्पणियों के कारण सोने की कीमतें कमजोर रहीं, क्योंकि नए आर्थिक आंकड़ों की कमी से ब्याज दरों में और कटौती में देरी हो सकती है। इससे सर्राफा बाजार में धारणा कमजोर हुई। डॉलर सूचकांक मजबूत हुआ, जिससे सोने पर अतिरिक्त दबाव पड़ा।

फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों के बाद कमजोर वैश्विक रुख के साथ सोने के भाव में नरमी आई। अधिकारियों ने संकेत दिया कि ताजा आर्थिक आंकड़ों के अभाव में ब्याज दरों में और कटौती में देरी हो सकती है।

वैश्विक बाजारों की कमजोर मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में प्रमुख ब्याज दर में कटौती की उम्मीद घटने से अतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को घरेलू वायदा कारोबार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतें 4,190 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गईं, जो एक महीने के अपने सर्वश्रेष्ठ सप्ताह की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह डॉलर में नरमी और अमेरिकी सरकार के विभिन्न विभागों में कामकाज फिर से शुरू होने के बाद सरकारी आंकड़ों के लंबित रहने को लेकर अनिश्चितता है।

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह Author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article