बिजनेस

सोने का भाव आज का 15 दिसंबर 2025: रेट में और उछाल, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम, पटना से मुंबई तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 15 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों समेत देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा दाम क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 15 December 2025 : सोने की कीमतें लगातार नया-नया रिकॉर्ड बना रही हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार को सुबह में 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो था। दोपहर में इसकी कीमत और बढ़कर 1,33,442 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 1,33,249 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। कुल मिलाकर आज कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने का फरवरी वायदा भाव 0.72 प्रतिशत बढ़कर 1,34,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार 12 दिसंबर को MCX सोने का फरवरी वायदा भाव करीब 2,800 रुपये, या 2 प्रतिशत से अधिक उछलकर 1,35,263 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट132710 रुपये प्रति 10 ग्राम133442 रुपये प्रति 10 ग्राम133249 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट132179 रुपये प्रति 10 ग्राम132908 रुपये प्रति 10 ग्राम132715 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट121562 रुपये प्रति 10 ग्राम122233 रुपये प्रति 10 ग्राम122056 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट99533 रुपये प्रति 10 ग्राम100082 रुपये प्रति 10 ग्राम99937 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट77635 रुपये प्रति 10 ग्राम78064 रुपये प्रति 10 ग्राम77951 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर के नाम24 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)22 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)18 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली₹13,4060₹12,2890₹10,0570
मुंबई₹13,3900₹12,2740₹10,0420
कोलकाता₹13,3900₹12,2740₹10,0420
चेन्नई₹13,4940₹12,3690₹10,3290
लखनऊ₹13,4060₹12,2890₹10,0570
गाजियाबाद₹13,4060₹12,2890₹10,0570
नोएडा₹13,4060₹12,2890₹10,0570
गुड़गांव₹13,4060₹12,2890₹10,0570
जयपुर₹13,4060₹12,2890₹10,0570
पटना₹13,3960₹12,2790₹10,0470
अहमदाबाद₹13,3960₹12,2790₹10,0470
पुणे₹13,3900₹12,2740₹10,0420
मेरठ₹13,4060₹12,2890₹10,0570
लुधियाना₹13,4060₹12,2890₹10,0570
गुवाहाटी₹13,3900₹12,2740₹10,0420
इंदौर₹13,3960₹12,2790₹10,0470
कानपुर₹13,4060₹12,2890₹10,0570
सूरत₹13,3960₹12,2790₹10,0470
नागपुर₹13,3900₹12,2740₹10,0420
चंडीगढ़₹13,4060₹12,2890₹10,0570
नासिक₹13,3930₹12,2770₹10,0450
बैंगलोर₹13,3900₹12,2740₹10,0420
अयोध्या₹13,4060₹12,2890₹10,0570
भुवनेश्वर₹13,3900₹12,2740₹10,0420
केरल₹13,3900₹12,2740₹10,0420
रायपुर₹13,3900₹12,2740₹10,0420
हैदराबाद₹13,3900₹12,2740₹10,0420

पिछले कारोबारी दिन सोने के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला (24 कैरेट) सोना 1,110 रुपये की तेजी के साथ 1,33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई। हाजिर सोना 58.61 डॉलर यानी 1.37 प्रतिशत चढ़कर 4,338.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा अनुबंध में 2,497 रुपये की तेजी आई और यह 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा भी 57.6 डॉलर यानी 1.34 प्रतिशत बढ़कर 4,370.6 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

एक्सपर्ट्स की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि घरेलू बाजार में हाजिर चांदी की कीमतें एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही सोने के दामों में भी तेज उछाल देखा गया है, जो रिकॉर्ड स्तर के बेहद करीब है। उन्होंने बताया कि कमजोर रुपये और लगातार बनी निवेश मांग के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी आई है। कोटक सिक्योरिटीज के करेंसी और कमोडिटी प्रमुख अनिंद्य बनर्जी ने कहा कि बढ़ती महंगाई की आशंकाओं के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती किए जाने से सोने और चांदी की कीमतों को मजबूत समर्थन मिला है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article