बिजनेस

सोने का भाव आज का 14 नवंबर 2025: सोना-चांदी के रेट लुढ़के, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 14 November 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त बढ़ोतरी होने लगी है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि देश में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट कीमत क्या हैं, साथ ही चांदी का ताजा भाव भी जानिए।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 14 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में फिर लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,24,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की कीमत घटकर 1,59,367 रुपये प्रति किलो हो गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी किए गए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोने-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 126554 रुपये प्रति 10 ग्राम125428 रुपये प्रति 10 ग्राम124794 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 126047 रुपये प्रति 10 ग्राम124926 रुपये प्रति 10 ग्राम124294 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 115923 रुपये प्रति 10 ग्राम114892 रुपये प्रति 10 ग्राम114311 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 94916 रुपये प्रति 10 ग्राम94071 रुपये प्रति 10 ग्राम93596 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 74034 रुपये प्रति 10 ग्राम73375 रुपये प्रति 10 ग्राम73005 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 162730 रुपये प्रति किलोग्राम160656 रुपये प्रति किलोग्राम159367 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबकि मजबूत वैश्विक संकेतों और कमजोर डॉलर के चलते गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,30,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी सरकार के ‘शटडाउन’ की समाप्ति ने भी सुरक्षित-निवेश का विकल्प मानी जाने वाली परिसंपत्ति की अपील को समर्थन दिया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन बढ़त जारी रही, जो बुधवार के 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 3,000 रुपये बढ़कर 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले बाजार सत्र में 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतें गुरुवार को 7,700 रुपये बढ़कर 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। बुधवार को यह 5,540 रुपये बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थीं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 41.19 डॉलर या 0.98 प्रतिशत बढ़कर 4,236.84 डॉलर प्रति औंस हो गया। विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 53.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

वायदा बाजार में सोना-चांदी के भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का वायदा भाव दूसरे दिन भी बढ़त बनाए रखते हुए 1,180 रुपये या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 1,27,645 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह, फरवरी, 2026 में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,360 रुपये या 1.06 प्रतिशत बढ़कर 1,29,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। चांदी वायदा लगातार पांचवें सत्र में अपनी बढ़त बनाए रखा। दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 3,123 रुपये या 1.93 प्रतिशत बढ़कर 1,65,214 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। जिंस एक्सचेंज पर चांदी के मार्च, 2026 में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,369 रुपये या 2.05 प्रतिशत बढ़कर 1,68,059 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। विदेशी बाजारों में, दिसंबर डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 23.20 डॉलर या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 4,236.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। कॉमेक्स में दिसंबर डिलिवरी वाला चांदी वायदा 1.79 प्रतिशत बढ़कर 54.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया, जो एक नया रिकॉर्ड स्तर है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को सर्राफा बाजार में तेजी जारी रही, जिसे कमजोर डॉलर और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों के बाद ब्याज दरों में और कटौती की बढ़ती उम्मीदों का समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, फेडरल रिजर्व द्वारा शटडाउन के कारण हुई आंशिक नकदी की कमी को दूर करने के लिए प्रणाली में और अधिक धन डालने की संभावना है, जिसका कीमती धातुओं पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

गांधी ने कहा कि इस सप्ताह चांदी में जोरदार उछाल आया है और अब तक 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। यह उछाल कई तेजी के कारकों से प्रेरित है, जिनमें ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें, आपूर्ति संबंधी चिंताएं, मजबूत औद्योगिक और निवेश मांग, और मजबूत तकनीकी गति शामिल हैं।

पीएल कैपिटल के रिटेल ब्रोकिंग एवं वितरण के सीईओ और निदेशक संदीप रायचुरा ने कहा कि वैश्विक तनाव कम हो गया है और भारत तथा अन्य प्रमुख देशों के साथ अमेरिका के समझौतों के कारण और भी मुश्किलें आ सकती हैं, जिससे सर्राफा कीमतों पर लगाम लग सकती है।

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि अनिश्चित अमेरिकी आर्थिक परिदृश्य और फेडरल रिजर्व द्वारा अतिरिक्त ढील दिए जाने से निवेशकों के बढ़ते विश्वास के कारण गुरुवार को सोने की कीमतें 4,200 डॉलर प्रति औंस के आसपास और तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर रहीं।

अमेरिकी सरकार के लंबे समय से चले आ रहे ‘शटडाउन’ की समाप्ति के बाद मजबूत वैश्विक संकेतों से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। वित्तपोषण की दिक्कतों के कारण कई अमेरिकी विभाग का कामकाज ठप होने को ‘शटडाउन’ बोला जा रहा है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा 43 दिन के रिकॉर्ड ‘शटडाउन’ को समाप्त करने के लिए विधेयक पारित करने के बाद, 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.30 पर कारोबार कर रहा था, जिससे सर्राफा कीमतों को समर्थन मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article