बिजनेस

सोने का भाव आज का 14 अगस्त 2025: सोने-चांदी के रेट में गिरावट, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 14 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इनकी कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

आज क्या है सोना-चांदी का ताजा भाव (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 14 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अधिकांश रूख बढ़त की ओर ही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 100023 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 115100 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट100097 रुपये प्रति 10 ग्राम99971 रुपये प्रति 10 ग्राम100023 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट99696 रुपये प्रति 10 ग्राम99571 रुपये प्रति 10 ग्राम99622 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट91689 रुपये प्रति 10 ग्राम91573 रुपये प्रति 10 ग्राम91621 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट75073 रुपये प्रति 10 ग्राम74978 रुपये प्रति 10 ग्राम75017 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट58557 रुपये प्रति 10 ग्राम58483 रुपये प्रति 10 ग्राम58514 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999115275 रुपये प्रति किलो115100 रुपये प्रति किलो114933 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन क्या थे भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपये टूटकर 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,01,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 500 रुपये गिरकर 1,00,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रहा। हालांकि, चांदी की कीमत बुधवार को 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर रही। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना न्यूयॉर्क में 10.79 डॉलर यानी 0.32 प्रतिशत बढ़कर 3,358.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी हाजिर 1.58 प्रतिशत बढ़कर 38.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध विभाग की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि हाजिर सोना 3,350 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रहा। मौद्रिक नीति के भविष्य के बारे में और जानकारी के लिए कारोबारी अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक और खुदरा बिक्री के आंकड़ों के साथ-साथ फेडरल रिजर्व अधिकारियों के भाषणों का इंतजार कर रहे हैं।

एबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल पर ब्याज दरें कम करने के लिए जारी राजनीतिक दबाव ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। इससे सोने की सुरक्षित निवेश संपत्ति के रूप में स्थिति और मजबूत हुई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार, कारोबारियों की अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को होने वाली वार्ता पर नजर है। इससे सोने की कीमतों को नई दिशा मिल सकती है।

सोने का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव बुधवार को 243 रुपये चढ़कर 1,00,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 243 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 1,00,400 प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 12,790 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर आपूर्ति के लिए कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,356 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

वायदा बाजार में कारोबारियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत बुधवार को 1,162 रुपये की तेजी के साथ 1,14,899 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 1,162 रुपये या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 1,14,899 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 15,570 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.38 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article