बिजनेस

सोने का भाव आज का 13 जनवरी 2026: फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 13 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अधिकांश बढ़ोतरी का रूख रहता है। सोना ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

सोने का भाव आज का 13 जनवरी 2026: फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

सोने का भाव आज का 13 जनवरी 2026: फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 13 January 2026 : सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना मंगलवार को 400 रुपये बढ़कर 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स को मिलाकर) के नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 2,900 रुपये बढ़कर 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति के लिए सोने के वायदा भाव में 196 रुपये या 0.14 प्रतिशत की तेजी आई और यह रिकॉर्ड 1,41,836 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 15.26 अमेरिकी डॉलर या 0.33 प्रतिशत घटकर 4,599.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,449 रुपये प्रति 10 ग्राम था, दोपहर तक बढ़कर 140482 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया और शाम को बाजार बंद होने तक 1,40,284 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत बढ़कर 1,42,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के अलग-अलग शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालेंगे।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 140449 रुपये प्रति 10 ग्राम140482 रुपये प्रति 10 ग्राम140284 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 139887 रुपये प्रति 10 ग्राम139919 रुपये प्रति 10 ग्राम139722 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 128651 रुपये प्रति 10 ग्राम128682 रुपये प्रति 10 ग्राम128500 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 105337 रुपये प्रति 10 ग्राम105362 रुपये प्रति 10 ग्राम105213 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 82163 रुपये प्रति 10 ग्राम82182 रुपये प्रति 10 ग्राम82066 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹142680₹130800₹107050
कोलकाता₹142530₹130650₹106900
मुंबई₹142530₹130650₹106900
चेन्नई₹143680₹131700₹109800
पटना₹142580₹130700₹106950
लखनऊ₹142680₹130460₹107050
कानपुर₹142310₹130460₹106770
मेरठ₹142680₹130460₹107050
अयोध्या₹142310₹130460₹106770
गाजियाबाद₹142680₹130800₹107050
नोएडा₹142680₹130800₹107050
गुरुग्राम₹142680₹130800₹107050
चंडीगढ़₹142310₹130460₹106770
जयपुर₹142680₹130800₹107050
अहमदाबाद₹142580₹130700₹106950
पुणे₹142530₹130650₹106900
लुधियाना₹142680₹130800₹107050
गुवाहाटी₹142530₹130650₹106900
इंदौर₹142210₹130360₹106670
नासिक₹142560₹130680₹106930
बैंगलोर₹142530₹130650₹106900
भुवनेश्वर₹142530₹130650₹106900
केरल₹142530₹130650₹106900
रायपुर₹142530₹130650₹106900
हैदराबाद₹142530₹130650₹106900

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर रहा। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,900 रुपये यानी 2.05 प्रतिशत बढ़कर 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना पहली बार 4,600 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। सोना 90.72 डॉलर यानी दो प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 4,601.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

सोना का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी में आपूर्ति के लिए सोने के वायदा भाव में 2,431 रुपये या 1.8 प्रतिशत की तेजी आई और रिकॉर्ड यह 1,42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सोने के भाव में पिछले सप्ताह में 3,058 रुपये या 2.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 111.8 अमेरिकी डॉलर या 2.5 प्रतिशत बढ़कर 4,612.7 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि सोने ने सकारात्मक उत्तर दिया है और 4,600 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है जबकि चांदी में और भी तेज उछाल आया है और यह 84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। यह जोखिम के प्रति संवदेनशील माहौल में इसके अधिक मांग को दिखाता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि जांच से डॉलर पर दबाव पड़ा, जिससे सर्राफा की कीमतों को और समर्थन मिला।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्प के बारे में विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान ने 'रेड लाइन' पार कर ली है। अनिश्चितता को और बढ़ाते हुए, अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस ने पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। इसके बाद ट्रंप और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के बीच बढ़ते झगड़े से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। इससे फेडरल रिजर्व की आजादी को लेकर बड़ी चिंताएं फिर से बढ़ गईं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article