बिजनेस

सोने का भाव आज का 12 फरवरी 2026: लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 12 February 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है और आगे भी रहने की संभावना है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price, 22 carat gold price, 18 carat gold price, 14 carat gold price

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 12 February 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 24 कैरेट वाला सोना 400 रुपये या 0.25 प्रतिशत टूटकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। बुधवार को यह 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 4.07% गिरकर 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को 158650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर था। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 22.07 डॉलर या 0.43 प्रतिशत घटकर 5,062.46 डॉलर प्रति औंस रह गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,58,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कल 1,59,760 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सर्वाधिक उच्च स्तर पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह सोने का भाव 1,57,322 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,56,147 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक घटकर 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 157322 रुपये प्रति 10 ग्राम156147 रुपये प्रति 10 ग्राम155650 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 156692 रुपये प्रति 10 ग्राम155522 रुपये प्रति 10 ग्राम155027 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 144107 रुपये प्रति 10 ग्राम143031 रुपये प्रति 10 ग्राम142575 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 117992 रुपये प्रति 10 ग्राम117110 रुपये प्रति 10 ग्राम116738 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 92033 रुपये प्रति 10 ग्राम91346 रुपये प्रति 10 ग्राम91055 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹158550₹145350₹118950
मुंबई₹158400₹145200₹118800
कोलकाता₹158400₹145200₹118800
चेन्नई₹159280₹146000₹126000
पटना₹158450₹145250₹118850
लखनऊ₹158550₹145350₹118950
अयोध्या₹158550₹145350₹118950
मेरठ₹158550₹145350₹118950
कानपुर₹158550₹145350₹118950
गाजियाबाद₹158550₹145350₹118950
नोएडा₹158550₹145350₹118950
गुरुग्राम₹158550₹145350₹118950
चंडीगढ़₹158550₹145350₹118950
जयपुर₹158550₹145350₹118950
लुधियाना₹158550₹145350₹118950
गुवाहाटी₹158400₹145200₹118800
इंदौर₹158450₹145250₹118850
अहमदाबाद₹158450₹145250₹118850
सूरत₹158450₹145250₹118850
वडोदरा₹158450₹145250₹118850
नागपुर₹158400₹145200₹118800
पुणे₹158400₹145200₹118800
नासिक₹158430₹145230₹118830
बैंगलोर₹158400₹145200₹118800
भुवनेश्वर₹158400₹145200₹118800
कटक₹158400₹145200₹118800
केरल₹158400₹145200₹118800
रायपुर₹158400₹145200₹118800
हैदराबाद₹158400₹145200₹118800

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में सोना 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमतें 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गईं। पिछले दिन यह 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 1.06 प्रतिशत बढ़कर 5,078.72 डॉलर प्रति औंस हो गया।

सोने का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक रुख के कारण बुधवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में तेज उछाल आया। सोना वायदा में भी लिवाली देखी गई, जिसमें अप्रैल माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,397 रुपये या 0.89 प्रतिशत बढ़कर 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। पिछले सत्र में, सोने की कीमत 1,56,803 रुपये प्रति 10 ग्राम पर नीचे बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अप्रैल डिलिवरी वाला सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 5,071.86 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा और अधिक आक्रामक ब्याज दर कटौती की बढ़ती उम्मीदों से बुधवार को सोने और चांदी में तेजी आई। गांधी ने कहा कि भू-राजनीतिक मोर्चे पर, नए तनाव ने भी कीमती धातुओं की सुरक्षित निवेशक की मांग को बढ़ावा दिया है। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि बुधवार को डॉलर के कमज़ोर होने से हाजिर सोने में तेज़ी आई, क्योंकि निवेशक अमेरिका के ज़रूरी गैर-कृषि पेरोल आंकडे (जनवरी) का इंतजार कर रहे हैं, जो आज उत्तरार्द्ध में जारी होगा। आंकड़ों के नतीजों से विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं में अधिक उतार-चढ़ाव आने की संभावना है।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि एमसीएक्स में सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़ा, और 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर के स्तर पर वापस आ गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़े से ब्याज दर कटौती की उम्मीद बढ़ने और धीमी वृद्धि दर रहने के संकेत मिलने के बाद कारोबारी धारणा मजबूत हुई।

एक विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच नए तनाव ने भी सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ा दी है। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर डॉलर तथा अमेरिका और ईरान के बीच नए भू-राजनीतिक तनाव ने सुरक्षित निवेश मानी जानी वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ा दी है। डॉलर इंडेक्स 0.23 प्रतिशत गिरकर 96.59 पर कारोबार कर रहा था, जिससे वैश्विक बाजार में सर्राफा कीमतों को और समर्थन मिला।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article