सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)
Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 11 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी दरें घटती हैं तो कभी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,24,129 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की दर में भी तेजी आई और यह ₹1,54,760 प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने का वायदा लगातार चौथे दिन बढ़ा, जो 725 रुपये या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 1,24,695 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी के वायदा में भी तेजी देखी गई, जिसमें दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट 639 रुपये या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 1,54,330 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इंटरनेशनल मार्केट में, दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स USD 18.75 या 0.45 परसेंट बढ़कर USD 4,140.75 प्रति औंस हो गया, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.08 परसेंट बढ़कर USD 50.35 प्रति औंस हो गया। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी किए गए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव के साथ-साथ चांदी की नवीनतम कीमतें।
| सोने-चांदी की शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 122441 रुपये प्रति 10 ग्राम | 124147 रुपये प्रति 10 ग्राम | 124129 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 121951 रुपये प्रति 10 ग्राम | 123650 रुपये प्रति 10 ग्राम | 123652 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 112156 रुपये प्रति 10 ग्राम | 113719 रुपये प्रति 10 ग्राम | 113720 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 91831 रुपये प्रति 10 ग्राम | 93110 रुपये प्रति 10 ग्राम | 93112 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 71628 रुपये प्रति 10 ग्राम | 72626 रुपये प्रति 10 ग्राम | 72627 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | 151643 रुपये प्रति किलोग्राम | 154338 रुपये प्रति किलोग्राम | 154760 रुपये प्रति किलोग्राम |
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेतों और कमजोर डॉलर के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार के 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 1,300 रुपये बढ़कर 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में, पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एसोसिएशन के अनुसार, इसके अलावा, सोमवार को चांदी की कीमतें 2,460 रुपये बढ़कर 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। शुक्रवार को यह 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 83.12 डॉलर या 2.08 प्रतिशत बढ़कर 4,082.84 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि हाजिर चांदी 3.30 प्रतिशत बढ़कर 49.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में सोमवार को बढ़त दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 2,033 रुपये या 1.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,23,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 1,945 रुपये या 1.59 प्रतिशत बढ़कर 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 3,802 रुपये या 2.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,51,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 4,244 रुपये या 2.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,54,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,081.97 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत करीब तीन प्रतिशत चढ़कर 49.52 डॉलर प्रति औंस हो गई।
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश की मौजूदा मांग और कमजोर अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण सोने में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार फिर से शुरू हुआ, जिससे अगले महीने होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई है।’ उन्होंने कहा कि कमजोर डॉलर ने सर्राफा को और समर्थन दिया है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस और मुद्रा के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कमजोर डॉलर और अमेरिकी सरकार के कामकाज फिर से शुरू होने के बाद सकारात्मक धारणा के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। अब ध्यान अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और भारत में सीपीआई और डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति के आंकड़ों सहित प्रमुख मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर केंद्रित है, जो अल्पकालिक बाजार की दिशा तय करेंगे।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी ने कहा कि हालिया अमेरिकी व्यापक आर्थिक आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर में उपभोक्ता धारणा करीब 3.5 साल के निचले स्तर पर आ गई है, और निजी रिपोर्ट अक्टूबर में नौकरियों के नुकसान का संकेत दे रही हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में आर्थिक और नीतिगत अनिश्चितता कीमती धातुओं के लिए अनुकूल बनी हुई है। आने वाले सप्ताह में, हमें उम्मीद है कि सोना और चांदी सकारात्मक रुझान के साथ व्यापक दायरे में मजबूत रहेंगे।