बिजनेस

Som Distilleries: लाइसेंस सस्पेंड होने से 3.7% टूटा सोम डिस्टिलरीज का शेयर, 4 दिन में अब तक 11% नुकसान

Som Distilleries Share: गुरुवार को सोम डिस्टिलरीज का शेयर कमजोर स्थिति में है। 115.85 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 109.80 रु पर खुलने के बाद करीब पौने 10 बजे ये BSE पर 4.35 रु या 3.75 फीसदी की गिरावट के साथ 111.50 रु पर है।

Image

सोम डिस्टिलरीज का शेयर फिसला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फिसला सोम डिस्टिलरीज का शेयर
  • लाइसेंस सस्पेंड होने का असर
  • एनसीपीसीआर ने की थी छापेमारी

Som Distilleries Share: मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा की गई छापेमारी के बाद सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस 20 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है। छापेमारी में 58 बाल मजदूरों को बचाया गया था। इस खबर के बीच सोम डिस्टिलरीज के शेयर में गिरावट बरकरार है। गुरुवार को कंपनी का शेयर कमजोर स्थिति में है। 115.85 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 109.80 रु पर खुलने के बाद करीब पौने 10 बजे ये BSE पर 4.35 रु या 3.75 फीसदी की गिरावट के साथ 111.50 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

4 दिन में 11 फीसदी गिरा शेयर

इस हफ्ते में अब तक सोम डिस्टिलरीज का शेयर करीब 11 फीसदी गिर चुका है। एनसीपीसीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो के नेतृत्व में की गई छापेमारी में रायसेन जिले में स्थित डिस्टिलरी में अवैध रूप से काम कर रहे 39 लड़कों और 19 लड़कियों को बचाया गया।

आबकारी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को अपराध के खिलाफ राज्य के सख्त रुख और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया। राज्य सरकार ने इस मामले में लापरवाही बरतने के लिए चार आबकारी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पहले ही कर दी है।

सोम डिस्टिलरीज ने लिया एक्शन

छापेमारी के जवाब में, सोम डिस्टिलरीज ने इस मामले को स्वीकार किया और कहा कि इसका कारण एक सहयोगी कंपनी और लेबर ठेकेदार हैं, जो उचित आयु जांच करने में विफल रहे। कंपनी ने इन ठेकेदारों की सर्विसेज समाप्त कर दीं और चल रही जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article