बिजनेस

10 साल में स्मॉल-कैप, मिड-कैप या लार्ज-कैप, किसने दिए सबसे ज्यादा रिटर्न?

SIP में लॉन्ग टर्म निवेश काफी फायदेमंद रहता है, अगर आपने भी SIP में पैसा लगाया है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, स्मॉल-कैप फंड्स ने औसतन 17.35% सालाना रिटर्न दिया। इसके बाद मिड-कैप फंड्स का नंबर आता है, जिन्होंने 16.27% का सालाना रिटर्न दिया। वहीं, लार्ज-कैप फंड्स ने अपेक्षाकृत कम लेकिन स्थिर 12.79% का औसत रिटर्न दिया।

Image

Mutual Funds

अगर आप म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते हैं तो यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि किस कैटेगरी ने लंबे समय में सबसे ज्यादा फायदा दिया है। पिछले 10 सालों का आंकड़ा साफ बताता है कि स्मॉल-कैप फंड्स ने बाकी कैटेगरीज को पीछे छोड़ते हुए सबसे ऊंचा रिटर्न दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, स्मॉल-कैप फंड्स ने औसतन 17.35% सालाना रिटर्न दिया। इसके बाद मिड-कैप फंड्स का नंबर आता है, जिन्होंने 16.27% का सालाना रिटर्न दिया। वहीं, लार्ज-कैप फंड्स ने अपेक्षाकृत कम लेकिन स्थिर 12.79% का औसत रिटर्न दिया।

स्मॉल-कैप में बंपर फायदा

स्मॉल-कैप कैटेगरी में कई फंड्स ने 20% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इनमें Nippon India Small Cap Fund (22.67%), Axis Small Cap Fund (20.43%), Quant Small Cap Fund (20.34%), SBI Small Cap Fund (20.33%) और HDFC Small Cap Fund (20.17%) टॉप परफॉर्मर रहे।

मिड-कैप फंड्स भी पीछे नहीं

मिड-कैप फंड्स ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी है। Invesco India Mid Cap Fund (20.33%), Kotak Midcap Fund (19.82%), Edelweiss Mid Cap Fund (19.60%), Motilal Oswal Midcap Fund (19.29%) और Nippon India Growth Mid Cap Fund (18.98%) ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया।

लार्ज-कैप में स्थिर रिटर्न

लार्ज-कैप फंड्स ने भले ही स्मॉल और मिड-कैप जितना रिटर्न न दिया हो, लेकिन उनका परफॉर्मेंस स्थिर और भरोसेमंद रहा। इन फंड्स ने औसतन 15% से 16% तक का रिटर्न दिया, जो कम रिस्क वाले निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है।

निवेशकों के लिए सबक

अगर आप ज्यादा जोखिम लेकर लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो स्मॉल-कैप और मिड-कैप फंड्स आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। वहीं, अगर आपका फोकस स्थिरता और सुरक्षित निवेश पर है, तो लार्ज-कैप फंड्स सही विकल्प साबित हो सकते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article