नई दिल्ली। सपनों को पूरा करने के लिए आपको मोटी रकम की जरूरत होती है। परेशानी तब होती है जब एक साथ इतनी मोटी रकम का प्रबंध नहीं हो पाता। इसलिए भविष्य में किसी बड़े सपने को पूरा करने के लिए आपको अभी से उसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यह तैयारी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के रूप में भी हो सकती है। एसआईपी में आप हर महीने छोटी- छोटी रकम जमा कर आसानी से पैसे इकट्ठे कर सकते हैं। अगर आप हर महीने सिर्फ 500 रुपये निवेश (Investment Scheme) करेंगे, तो भी आप मोटी रकम के मालिक बन जाएंगे। आइए समझते हैं पूरी कैलकुलेशन।
सिर्फ 11 सालों में इकट्ठे होंगे लाखों रुपये
अगर आप 11 सालों के लिए हर महीने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी (SIP Calculator) में सिर्फ 500 रुपये जमा करते हैं, तो आपके पास 5 लाख रुपये से भी ज्यादा पैसे हो जाएंगे। 11 साल यानी 132 महीनों में आपका कुल निवेश 66,000 रुपये होगा। अगर आपको 11 साल की अवधि में 30 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है, तो आपको कुल 4,47,206 रुपये का रिटर्न मिलेगा। यानी 11 साल बाद आपके पास कुल 5,13,208 रुपये हो जाएंगे।

SIP
(स्रोत: Groww)
क्या है एसआईपी (What is SIP?)
दरअसल एसआईपी मुचिळ फंड (Mutual Fund) में निवेश करने का एक तरीका है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में आप साप्ताहिक आधार पर, मासिक आधार पर या तिमाही के आधार पर निवेश कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो एसआईपी में आप जितनी लंबी अवधि के लिए निवेश करेंगे, आपको रिटर्न भी उतना ही ज्यादा मिलेगा। कईं ऐसे SIP Plan हैं जिनसे निवेशकों को 25 से 30 फीसदी का मुनाफा हुआ है।
(Disclaimer: यहां टाइम्स नाउ नवभारत द्वारा किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। यह सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी योजना में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
