छोटे निवेशकों के बीच SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) काफी पॉपलुर है। इसकी वजह निवेश में लचीलापन और लंबी अवधि में आसानी से बड़ा फंड बनना है। निवेशक 250 रुपये से भी सिप के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि कम उम्र में सिप शुरू कर निवेशक आसानी से बहुत ही कम पैसे से करोड़ों रुपये का फंड बना सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप 1000 रुपये की सिप शुरू कर 1 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं। आइए पूरा कैलकुलेशन समझते हैं।
₹1000 की मंथली SIP से ऐसे जमा करें 1 करोड़
अगर कोई निवेशक 20 साल की उम्र में 1000 रुपये से सिप करता है और वह अपने रिटायरमेंट तक यानी 60 की उम्र तक चालू रखता है तो आसानी से 1 करोड़ रुपये जमा कर लेगा।
नीचे कैलकुलेशन से समझें
- मंथली इन्वेस्टमेंट: 1000 रुपये
- निवेश पर सालाना रिटर्न: 12%
- निवेश की अवधि: 40 साल
- कुल निवेश की रकम: 4,80,000 रुपये
- निवेश पर कुल अनुमानित रिटर्न: 93,13,071 रुपये
- मैच्योरिटी पर कुल अनुमानित फंड: 97,93,071 रुपये
नोट: यह रकम इससे अधिक या कम भी हो सकती है। म्यूचुअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन है। इसलिए निवेश की रकम उस पर निर्भर कर सकती है।
स्मॉल या मिड कैप का चुनाव दे सकता है ज्यादा रिटर्न
फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि अगर निवेश थोड़ा जोखिम लेने वाला है तो उसे मिड कैप या स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड का चुनाव करना चाहिए। लंबी अवधि में ये फंड लॉर्ज कैप से बेहतर रिटर्न देंगे। निवेशक हाइब्रिड या फ्लेक्सी कैप को भी चुन सकते हैं। आगे उदाहरण से समझते हैं।
अगर किसी निवेशक ने 1000 रुपये से किसी एक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में SIP शुरू किया। उसे सालाना निवेश पर 18% की दर से रिटर्न मिला तो आइए जानते हैं कि उसे मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा।
- मंथली इन्वेस्टमेंट: 1000 रुपये
- निवेश पर सालाना रिटर्न: 18%
- निवेश की अवधि: 40 साल
- कुल निवेश की रकम: 4,80,000 रुपये
- निवेश पर कुल अनुमानित रिटर्न: 5,42,26,401 रुपये
- मैच्योरिटी पर कुल अनुमानित फंड: 5,47,06,401 रुपये
आप देख सकते हैं कि कैसे फंड का चुनाव पूरा गणित ही बदल दिया। यानी अगर आप सही फंड का चुनाव करते हैं तो रिटर्न कई गुना अधिक पा सकते हैं। लॉर्ज कैप के मुकाबले मिड या स्मॉल कैप में ज्यादा रिटर्न मिलता है। हालांकि, इसमें जोखिम भी बहुत अधिक है। इसलिए फंड चुनने में अपनी जोखिम लेने की क्षमता जरूर देखें। हां, सही फंड का चुनाव आपको बेहतर रिटर्न दिलाने में मददगार होता है। इसलिए हमेशा निवेश से पहले रिसर्च करें और सही फंड का चुनाव करें।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। कोई भी वित्तीय फैसला अपने निवेश सलाहकार से पूछ कर ही लें।)
