बिजनेस

Stock Market की गिरावट में काम आता है SIP का 10-7-1 Rule, अच्छे अच्छों को नहीं पता है ये नियम

SIP 10-7-1 Rule: यह नियम निवेशकों को सिखाता है कि SIP को समय से पहले बंद करना सबसे बड़ी गलती है। यह अनुशासन बनाए रखने और बाजार की गिरावट में टिके रहने की ताकत देता है। इस रूल को अपनाकर आप न सिर्फ उतार-चढ़ाव से बचेंगे बल्कि अपनी दौलत को भी तेजी से बढ़ा पाएंगे।

Image

SIP 10-7-1 Rule

SIP 10-7-1 Rule: कई लोग बड़े उत्साह से SIP शुरू तो कर देते हैं, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि लगभग 45% निवेशक दो साल के भीतर ही इसे बंद कर देते हैं। वजह है बाजार का उतार-चढ़ाव और थोड़ी-सी मुश्किल आते ही लोग सबसे पहले अपनी SIP को ही रोक देते हैं। यही सबसे बड़ी गलती है। असल समस्या निवेश से जुड़ी गलतफहमियां और वित्तीय अनुशासन की कमी है। SIP असल में लंबी दौड़ का खेल है और इसे बीच रास्ते छोड़ना आपकी फाइनेंशियल ग्रोथ को रोक देता है।

क्यों फेल हो जाती है SIP?

लोग अक्सर कई गलतियां करते हैं। कुछ लोग SIP को लॉटरी की तरह समझते हैं और सोचते हैं कि पैसा जल्दी डबल हो जाएगा। जब ऐसा नहीं होता तो निराश होकर बीच में ही SIP बंद कर देते हैं। वहीं, बाजार गिरते ही ज्यादातर निवेशक घबरा जाते हैं और अपनी SIP रोक देते हैं, जबकि हकीकत यह है कि बाजार में गिरावट आपके लिए डिस्काउंट सेल की तरह होती है। इसी समय SIP आपको ज्यादा यूनिट्स दिलाती है और लंबी अवधि में यही फायदा पहुंचाती है।

कई लोग इमरजेंसी के लिए कोई अलग प्लान नहीं बनाते और किसी अचानक खर्चे की स्थिति में सबसे पहले अपनी SIP ही बंद कर देते हैं। लेकिन असलियत यह है कि SIP आपके सपनों के लिए होती है, इमरजेंसी के लिए नहीं। इसके लिए अलग से छह महीने के खर्च के बराबर एक इमरजेंसी फंड होना जरूरी है।

निवेश करते समय बिना लक्ष्य तय किए चलना भी एक बड़ी गलती है। अगर आपने SIP को किसी खास मकसद जैसे घर खरीदना, बच्चों की पढ़ाई या रिटायरमेंट से नहीं जोड़ा है, तो आप किसी भी छोटी-मोटी जरूरत के लिए इसे तोड़ देंगे। वहीं, कर्ज लेकर गैर-जरूरी शौक पूरे करना और फिर EMI के बोझ में SIP को रोक देना भी निवेशकों की आम आदत है।

असलियत क्या है?

अगर आप इन गलतियों से बचते हैं तो आपकी SIP लंबे समय तक बढ़ती रहेगी। बाजार की गिरावट में घबराने की बजाय टिके रहना सबसे सही फैसला होता है। इमरजेंसी के लिए हमेशा अलग फंड रखें ताकि आपकी SIP छुई न जाए। अपने निवेश को खास लक्ष्यों से जोड़ें, इससे आप भावनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे और बीच में छोड़ेंगे नहीं। सबसे अहम बात यह है कि पहले बचत करें और फिर खर्च करें, तभी आपकी SIP लंबा सफर तय कर पाएगी।

10-7-1 Rule क्यों है खास?

यह नियम निवेशकों को सिखाता है कि SIP को समय से पहले बंद करना सबसे बड़ी गलती है। यह अनुशासन बनाए रखने और बाजार की गिरावट में टिके रहने की ताकत देता है। इस रूल को अपनाकर आप न सिर्फ उतार-चढ़ाव से बचेंगे बल्कि अपनी दौलत को भी तेजी से बढ़ा पाएंगे।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article