बिजनेस

187,000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोना ₹36,000 सस्ता, एक्सपर्ट बोले- अभी मत खरीदें! इतनी गिरेगी कीमत

Gold-Silver Outlook: अगर आप सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद होगा। ऐसा इसलिए कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमत और कम होने की संभावना है।

Image

सोने और चांदी की कीमत

Gold-Silver Outlook: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच सोने और चांदी में गिरावट जारी है। सोने और चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे है। आपको बता दें कि सोने ने 1.93 लाख रुपये का हाई लगाया था। वहीं, चांदी की कीमत 4.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंची थी। इस भाव से देखें तो सोने में 36,000 रुपये और चांदी में 1.87 लाख रुपये की गिरावट आ गई है। आज 17 मार्च को MCX पर सोने की कीमत 156,891 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत 258,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। इस भाव से देखें तो दोनों कीमती धातु में बड़ी गिरावट का चुकी है हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि अभी खरीदने का सही मौका नहीं है। सोने और चांदी की कीमत में और गिरावट आएगी। आइए जानते हैं कि कितनी गिरावट अभी आ सकती है।

सोने-चांदी खरीदने के लिए इंतजार करें

केडिया कमोडिटी के संस्थापक और निदेशक, अजय केडिया ने टाइम्स नाउ हिंदी को बताया कि सोने और चांदी में अभी और गिरावट की पूरी संभावना है। वैश्विक मार्केट में सोना अभी 5000 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है। जिस तरह के हालात हैं, उसको देखते हुए यह टूटकर 4700 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है। इस स्थिति में भारतीय बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 45 हजाार रुपये प्रति के आसपास होगी। वहीं, चांदी की कीमत गिरकर 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक आने की संभावना है। सोने और चांदी में यह भाव अप्रैल में आ जांएगे। अगर वैश्विक हालात में सुधार हुआ तो कीमत में और बड़ी गिरावट की संभावना है। इसलिए अभी खरीदने का सही समय नहीं है।

इसलिए कीमत में कमी की संभावना

कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान द्वारा दुबई पर हमले की खबरों के बावजूद सोना-चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसकी मुख्य वजह ग्लोबल फाइनेंशियल फैक्टर्स हैं। सबसे बड़ा कारण डॉलर इंडेक्स का 100 के पार जाना है, जिससे निवेशक सोने की बजाय अमेरिकी डॉलर को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। इसके अलावा अमेरिकी फेड के रुख में बदलाव और ब्याज दरों में सीमित कटौती के संकेत ने भी सोने की मांग को कमजोर किया है। वहीं बॉन्ड यील्ड में उछाल के चलते निवेशक बेहतर रिटर्न के लिए बॉन्ड्स की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। दूसरी तरफ गोल्ड ETFs से भारी निकासी और बढ़ती वोलैटिलिटी ने बाजार में दबाव बढ़ाया है। इन सभी कारणों से सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना-चांदी में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article