बिजनेस

Share Market Closing: सेंसेक्स फ्लैट तो निफ्टी 24800 के करीब हुआ बंद

सेक्टरवार देखें तो पीएसयू बैंक और मेटल इंडेक्स में मजबूती रही, जबकि ऑटो शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिखी। दूसरी ओर, आईटी, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों पर दबाव नजर आया। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 76.54 अंक यानी 0.09% ऊपर चढ़कर 80,787.30 के स्तर पर बंद हुआ।

Image

Share Market

Share Market: स्टॉक मार्केट में सोमवार को उतार-चढ़ाव भरा सत्र देखने को मिला। शुरुआती घंटों में मजबूती के बाद आखिरी घंटे में बाजार फिसल गया और सेंसेक्स-निफ्टी अपने ऊपरी स्तर से हल्के हो गए। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टरवार देखें तो पीएसयू बैंक और मेटल इंडेक्स में मजबूती रही, जबकि ऑटो शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिखी। दूसरी ओर, आईटी, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों पर दबाव नजर आया। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 76.54 अंक यानी 0.09% ऊपर चढ़कर 80,787.30 के स्तर पर बंद हुआ।

ग्रीन जोन में दोनों इंडेक्स

सेंसेक्स शुक्रवार के बंद स्तर 80,710.76 से चढ़कर 80,904.40 पर खुला और मिनटों में ही 81,000 का स्तर पार कर गया। इसी तरह निफ्टी भी पिछले बंद 24,741 से उछलकर 24,802.60 पर खुला और फिर 24,831.35 तक पहुंच गया।

बीते हफ्ते की चाल

पिछला हफ्ता भी बाजार के लिए शानदार रहा था। हालांकि शुक्रवार को सेंसेक्स सिर्फ 7.25 अंक गिरकर 80,710.76 पर बंद हुआ और निफ्टी 6.70 अंक बढ़कर 24,741 पर। लेकिन पूरे हफ्ते में सेंसेक्स 901 अंक (1.12%) और निफ्टी 314 अंक (1.28%) चढ़े। इस बढ़त से निवेशकों को भी अच्छी कमाई हुई।

विदेशी बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत

सोमवार को पहले से ही विदेशी बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे थे। जापान का निक्केई 700 अंक चढ़कर 43,700 पर कारोबार कर रहा था। हांगकांग का हैंगसेंग 35 अंक बढ़कर 25,453.50 पर और साउथ कोरिया का कोस्पी 3,206.34 पर तेजी से ट्रेड कर रहा था। गिफ्ट निफ्टी भी 70 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article