बिजनेस

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, इन शेयरों में आया जोरदार उछाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 04:13 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 14 October 2022: आज प्रमुख एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में आई तेजी की वजह से रिकवरी दर्ज की गई।

Image

Share Market Today: आज शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी

Photo : BCCL

Share Market News Today, 14 Oct 2022: गुरुवार को ग्लोबल शेयर मार्केट में आई जबर्दस्त तेजी के बाद आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी आई। शुक्रवार को दिनबर के उतार- चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स और एनएसई और निफ्टी दोनों ही जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 684.64 अंक (1.20 फीसदी) चढ़कर 57,919.97 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह आज निफ्टी 171.35 अंक यानी 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 17,185.70 के स्तर पर बंद हुआ।

इन शेयरों में आया उछाल

शुक्रवार को इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआी बैंक, बजाज फाइनेंस, डॉक्टर रेड्डी, एसबीआई, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, टाइटन, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयर बढ़त पर बंद हुए।

मार्केट के लिए कैसा रहा हफ्ते का आखिरी दिन? जानें इधर

इन शेयरों में आई गिरावट

बीएसई पर लिस्टेड प्रमुख कंपनियों में से आज टीसीएस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, विप्रो, रिलायंस, एशियन पेंट्स और एम एंड एम के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू बाजार में दिखा ग्लोबल मार्केट का असर -

सेक्टोरल फ्रंट पर आज निफ्टी ऑटो, मीडिया, मेटल और रियल्टी के शेयरों में गिरावट आई। वहीं बैंक, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, फाक्मा, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के शेयर बढ़त पर बंद हुए।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article