Share Market News Today, 20 July 2023: आज शेयर बाजार (Share Market) के लिए कारोबारी हफ्ते का चौथा दिन रहा। आज फिर से शेयर बाजार में तेजी आई और सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। इतना ही नहीं कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई तक गए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 67,619.17 और निफ्टी 19,991.85 के ऑल टाइम हाई तक उछला।
कितनी आई तेजी
सेंसेक्स 67097.44 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 67,074.34 पर खुला और कारोबार के दौरान 67,619.17 तक गया। अंत में यह 474.46 अंक या 0.71 फीसदी की मजबूती के साथ 67,571.90 पर बंद हुआ।
निफ्टी 19833.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 19,831.70 पर खुला और कारोबार के दौरान 19,991.85 तक गया। अंत में यह 146 अंक या 0.74 फीसदी की मजबूती के साथ 19,979.15 पर बंद हुआ।
इन सेक्टरों में आई तेजी
अलग-अलग सेक्टरों में से एफएमसीजी, बैंक और फार्मा इंडेक्स में 1 प्रतिशत और तेल एवं गैस इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दूसरी ओर, आईटी इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत और पावर इंडेक्स 0.4 प्रतिशत गिरे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक फ्लैट बंद हुए।
भारतीय रुपया 82.09 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 81.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
- आईटीसी
- कोटक महिंद्रा बैंक
- डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज
- आईसीआईसीआई बैंक
- सिप्ला
निफ्टी के गिरेन वाले टॉप शेयर
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
- इंफोसिस
- अल्ट्राटेक सीमेंट
- एचसीएल टेक्नोलॉजीज
- बजाज फिनसर्व
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
