बिजनेस

Share Market Today, 14 September 2023: शेयर बाजार में तेजी, बॉम्बे डाइंग का शेयर 15 फीसदी उछला, ये है कारण

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 14 September 2023: बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने मुंबई के वर्ली में लगभग 22 एकड़ की अपनी जमीन को जापानी रियल्टी डेवलपर सुमितोमो की सब्सिडियरी कंपनी गोइसू रियल्टी को 5200 करोड़ रुपये में बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Image

बॉम्बे डाइंग के शेयर में तेजी

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में तेजी
  • बॉम्बे डाइंग का शेयर उछला
  • एक डील से मिला शेयर को सहारा

Share Market News Today, 14 September 2023: आज कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी दिख रही है। हालांकि शुरुआत में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में अच्छी बढ़ोतरी थी, जो सवा 10 बजे तक कम हो गई है। इस समय सेंसेक्स 69.37 अंकों की तेजी के साथ 67,536.36 पर और निफ्टी 40.65 अंकों की मजबूती के साथ 20,110.65 पर है। इस बीच वाडिया ग्रुप (Wadia Group) की बॉम्बे डाइंग (Bombay Dyeing) में शानदार तेजी दिख रही है। कंपनी का शेयर करीब 15 फीसदी मजबूती दिखा रहा है।

क्यों है बॉम्बे डाइंग में तेजी

बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने मुंबई के वर्ली में लगभग 22 एकड़ की अपनी जमीन को जापानी रियल्टी डेवलपर सुमितोमो (Sumitomo) की सब्सिडियरी कंपनी गोइसू रियल्टी (Goisu Realty) को 5200 करोड़ रुपये में बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कीमत के हिसाब से यह मुंबई का सबसे बड़ी जमीन डील है। इस डील का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक दिख रहा है।

कितने रेट पर पहुंचा शेयर

आज बीएसई (BSE) पर बॉम्बे डाइंग का शेयर 140.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 164.80 रु पर खुला। करीब सवा 10 बजे ये 20.85 रु या 14.85 फीसदी की तेजी के साथ 161.30 रु पर है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 3,337 करोड़ रु है।

6 महीने में पैसा कर दिया ढाई गुना

  • बॉम्बे डाइंग का शेयर बीते 6 महीनों में 155.7 फीसदी रिटर्न देते हुए निवेशकों का पैसा ढाई गुना से अधिक कर चुका है
  • इसके एक महीने का रिटर्न 23 फीसदी रहा है
  • इसके बीते 5 दिन का रिटर्न ही 6.76 फीसदी रहा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article