बिजनेस

Share Market Today, 14 Oct 2022: बाजार में बंपर उछाल, 1000 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 58000 के पार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 10:09 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 14 October 2022: शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पिछले सत्र में शुद्ध बिकवाल बने हुए थे। गुरुवार को उन्होंने 1,636.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

Image

Share Market Today: बाजार में बंपर उछाल, निवेशक मालामाल

Photo : BCCL

Share Market News Today, 14 Oct 2022: चौतरफा लिवाली से आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 1,068.31 अंकों की जबर्दस्त तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स में 1.87 फीसदी की तेजी आई और यह 58,000 के ऊपर 58303.64 के स्तर पर पहुंच गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 295 अंक यानी 1.73 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ 17309.30 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1619 शेयरों में तेजी आई, 241 शेयरों में गिरावट आई और 74 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ग्लोबल मार्केट में भी दमदार उछाल

ग्लोबल बाजारों से तेजी के संकेतें के बीच भरेलू शेयर बाजार में उछाल आया। पिछले सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए थे। डाउ जोंस 827 अंक (2.83 फीसदी) उछला था। नैस्डैक (Nasdaq) में 2.23 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ था। S&P 500 में 2.60 फीसदी की तेजी आई थी। यूरोप के बाजार में भी तेजी रही। FTSE 100 में 0.35 फीसदी, DAX में 1.51 फीसदी और CAC 40 में 1.04 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

दिग्गज एक्सपर्ट्स के साथ बनाइए शेयर बाजार की पक्की रणनीति -

इंफोसिस के शेयर में जबर्दस्त उछाल

गुरुवार को भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी फर्म इंफोसिस ने सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित किए, जिसके बाद आज इंफोसिस का शेयर (Infosys Share Price) जोरदार उछला। शुरुआती कारोबार में यह 3.89 फीसदी बढ़कर 1475 के स्तर पर पहुंच गया था।

इंफोसिस के अलावा आज टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टाटा स्टील, कोटक बैंक, टाइटन, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, विप्रो, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी, मारुति, टीसीएस, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयर भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

शुरुआती कारोबार में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,73,09,178.00 करोड़ रुपये हो गया।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article