बिजनेस

Share Market Today, 07 June 2023: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 140 अंक ऊपर

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 7 June 2023: आज शेयर बाजार के लिए कारोबारी हफ्ते का तीसरा दिन है। आज बुधवार को शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत देखने को मिली है। करीब सवा 11 बजे सेंसेक्स (Sensex) करीब 140 अंकों की मजबूती के साथ 139.64 पर है, जबकि निफ्टी (Nifty) 66.55 अंक ऊपर चढ़ कर 18,665.55 पर है।

Image

शेयर बाजार में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत
  • SGX Nifty में दिख रही बढ़ोतरी
  • कल आई थी अमेरिकी बाजार में मजबूती

Share Market News Today, 07 June 2023: आज शेयर बाजार के लिए कारोबारी हफ्ते का तीसरा दिन है। आज बुधवार को शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत देखने को मिली है। करीब सवा 11 बजे सेंसेक्स (Sensex) करीब 140 अंकों की मजबूती के साथ 139.64 पर है, जबकि निफ्टी (Nifty) 66.55 अंक ऊपर चढ़ कर 18,665.55 पर है।

सुबह के कारोबार में SGX Nifty 24.5 या 0.13% की मजबूती के साथ 18,703.5 पर था। वहीं एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है। जापान का निक्कई (Nikkei) 467 अंकों की भारी कमजोरी के साथ 32,039.34, चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 2.59 अंक ऊपर 3,197.94 पर और साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 9 अंकों की तेजी के साथ 2,624.37 पर है। कल अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंजों में भी तेजी देखी गई।

इन फैक्टर्स का दिख सकता है असर

  • कल आरबीआई की बैठक के बाद रेपो रेट पर फैसला आएगा
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार FII ने कल 385.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि DII ने 489.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे
  • पिछले सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को तेल की कीमतों में स्थिरता रही
  • रुपये के मुकाबले डॉलर कल थोड़ा कमजोर हुआ

बीएसई सेंसेक्स पर मंगलवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर

  • अल्ट्राटेक सीमेंट : 2.93 फीसदी
  • एक्सिस बैंक : 1.90 फीसदी
  • कोटक बैंक : 1.88 फीसदी
  • टाटा मोटर्स : 1.68 फीसदी
  • मारुति : 1.57 फीसदी

बीएसई सेंसेक्स पर मंगलवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर

  • टेक महिंद्रा : 2.11 फीसदी
  • इंफोसिस : 1.98 फीसदी
  • टीसीएस : 1.69 फीसदी
  • विप्रो : 1.09 फीसदी
  • एचसीएल टेक : 0.82 फीसदी

इन शेयरों पर रखें फोकस

  • विप्रो : टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी ने Microsoft क्लाउड पर फाइनेंशियल सर्विसेज सॉल्यूशन के लिए विप्रो इंडस्ट्री इनोवेशन एक्सपीरियंस लॉन्च किया
  • जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर: सब्सिडियरी कंपनी ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर लगभग 8.18 लाख वर्ग फुट गोदाम फैसिलिटी को 188.1 करोड़ रु में बेच दिया
  • जेएसडब्लू इस्पात स्पेशल प्रोडक्ट्स: किरण मेनन ने 6 जून से स्पंज आयरन, स्टील और फेरो एलॉयज मैन्युफैक्चरर कंपनी के CFO पद से इस्तीफा दे दिया है
  • इंजीनियर्स इंडिया: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (नाल्को) ने कच्चे-अयस्क उत्पादन को बढ़ाने के लिए पोट्टांगी बॉक्साइट खानों के लिए डीपीआर के अपडेशन के लिए कंसल्टेंट सर्विस देने के लिए इंजीनियर्स इंडिया को चुना है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर अलग-अलग शेयर बाजारों से जुड़ी जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article