LIVE

Share Market Today, 20 मार्च 2024 Highlights: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 90 अंक चढ़ा, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी और पावर ग्रिड में आई तेजी

Share Market Today, 20 मार्च 2024 Highlights: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 90 अंक चढ़ा, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी और पावर ग्रिड में आई तेजी

Share Market Today, 20 मार्च 2024 Highlights: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 90 अंक चढ़ा, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी और पावर ग्रिड में आई तेजी

Share Market Today (शेयर बाजार टुडे न्यूज़), 20 मार्च 2024: बुधवार को शेयर बाजार में मजबूती आई। सेंसेक्स 89.64 अंक या 0.12 प्रतिशत उछल कर 72,101.69 पर और निफ्टी 21.60 अंक या 0.10 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 21,839.10 पर बंद हुआ।

MAR 20, 2024 15:43 IST

Stock Market Closing: शेयर बाजार में आई तेजी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों से मिला सपोर्ट

20 मार्च को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 89.64 अंक या 0.12 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 72,101.69 पर और निफ्टी 21.60 अंक या 0.10 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 21,839.10 पर बंद हुआ। आज बीएसई पर 1606 शेयर चढ़े, जबकि 2187 शेयर गिरे और 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। निफ्टी पर टॉप गेनर्स शेयरों में आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, नेस्ले इंडिया और ओएनजीसी रहे, जबकि गिरने वालों में टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और सिप्ला शामिल हैं। अलग-अलग सेक्टरों में ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, तेल और गैस, बिजली में 0.5-1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि मेटल इंडेक्स लगभग 1 प्रतिशत फिसला।
MAR 20, 2024 15:05 IST

Paisalo Digital Bonus Issue: पैसालो डिजिटल देगी बोनस शेयर, जानिए डिटेल

पैसालो डिजिटल ने कहा है कि 20 मार्च इसके बोनस शेयर जारी करने की रिकॉर्ड डेट है। ये एक एनबीएफसी कंपनी है, जो 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने जा रही है। आज बीएसई पर कंपनी के शेयर में करीब सवा 1 फीसदी की कमजोरी है।
MAR 20, 2024 14:28 IST

IREDA Share Price: किन इंडेक्सों से हटेगा इरेडा का शेयर

इरेडा को अब निफ्टी 500, निफ्टी मिडकैप 150, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 200, निफ्टी लार्जमिडकैप 250, निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400, निफ्टी टोटल मार्केट और निफ्टी 500 मल्टीकैप 50:25:25 सूचकांकों में शामिल नहीं किया जाएगा। इसका शेयर आज सुबह से ही दबाव में है।
MAR 20, 2024 14:00 IST

IREDA Share Price: इरेडा को लगा झटका, प्रमुख इंडेक्सों से हटाया गया

शेयर बाजार पर जारी एक रिलीज के अनुसार सरकारी कंपनी IREDA को SEBI मानदंडों का पालन करने में विफलता के कारण प्रमुख इंडेक्स से हटा दिया गया है। इसके बाद इरेडा के शेयर में गिरावट आई है। इसके शेयर में 2 फीसदी से अधिक की कमजोरी दिख रही है।
MAR 20, 2024 13:48 IST

Stocks In News: किन-किन शेयरों में है गिरावट

एनएसई निफ्टी 50 पर आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक टॉप गेनर्स हैं। जबकि गिरने वालों में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स और यूपीएल शामिल हैं।
MAR 20, 2024 13:00 IST

Share Market Today, 20 मार्च 2024 LIVE: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बरकरार

बुधवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बरकरार है। करीब 1 बजे शेयर बाजार मजबूत स्थिति में है। इस समय सेंसेक्स 203 अंक चढ़ा हुआ है। वहीं निफ्टी 48.5 अंक ऊपर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से मारुति, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया में सबसे अधिक मजबूती है।
MAR 20, 2024 12:32 IST

AVP Infracon IPO Listing: एवीपी इंफ्राकॉन में लगा लोअर सर्किट

5 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद एवीपी इंफ्राकॉन के शेयर में लोअर सर्किट लग गया। इसका शेयर करीब साढ़े 12 बजे एनएसई पर 3.95 रु या 5 फीसदी की कमजोरी के साथ 75.05 रु पर है।
MAR 20, 2024 11:49 IST

AVP Infracon IPO Listing: 5 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ एवीपी इंफ्राकॉन का शेयर

बुधवार को एवीपी इंफ्राकॉन के शेयर की लिस्टिंग हुई। इसका आईपीओ 21 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ में 75 रुपये के रेट पर शेयर जारी हुए थे। मगर NSE SME पर इसका शेयर 79 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो कि 5 फीसदी प्रीमियम है।
MAR 20, 2024 11:15 IST

Bharat Petroleum Share: बीपीसीएल की खास जरूरत होगी पूरी

डब्ल्यूटीआई बीपीसीएल की कम सल्फर वाले कच्चे तेल की आवश्यकता को पूरा करेगा। अमेरिकी कच्चे तेल की अर्थव्यवस्था और क्वालिटी पश्चिम अफ्रीका और भूमध्य सागर के तेल से बेहतर है। बीपीसीएल अक्सर अपनी तीन रिफाइनरियों के लिए अमेरिकी तेल खरीदता है, जिनकी संयुक्त क्षमता 706,000 बीपीडी कच्चे तेल को प्रोसेस करने की है।
MAR 20, 2024 10:50 IST

Bharat Petroleum Share: भारत पेट्रोलियम के शेयर में तेजी

भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के शेयर में 1.5 फीसदी की तेजी दिख रही है। इस सरकारी कंपनी ने जून से हर महीने 1 मिलियन बीबीएल प्राप्त करने के लिए बीपी के साथ 4 महीने के यूएस डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल सप्लाई एग्रीमेंट पर साइन किए हैं।
MAR 20, 2024 10:14 IST

Zomato Rolls Back Green Uniform: शाकाहारियों के लिए बरकरार रहेगा एक अलग फ्लीट

जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल के अनुसार कंपनी शाकाहारियों के लिए एक अलग फ्लीट जारी रखेगी। मगर इस फ्लीट में हरे रंग का उपयोग नहीं किया जाएगा। कंपनी ने ऐसा जमीनी अलगाव को खत्म करने के लिए किया है। कंपनी के सभी राइडर्स लाल ड्रेस पहनना ही जारी रखेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
MAR 20, 2024 09:49 IST

Zomato Rolls Back Green Uniform: जोमैटो ने वापस ली ग्रीन ड्रेस

'प्योर वेज फ्लीट' के अपने ऐलान के विरोध के बीच जोमैटो ने कहा है कि उसके सभी डिलीवरी पार्टनर लाल ड्रेस ही पहनना जारी रखेंगे। जोमैटो ने नई सर्विस के तहत शाकाहारियों को खाना पहुंचाने वालों के लिए हरे रंग की ड्रेस शुरू करने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। हालांकि कंपनी शाकाहारियों के लिए अलग फ्लीट (डिलिवरी पार्टनर्स का ग्रुप) बरकरार रखेगी, मगर उनके लिए भी लाल ड्रेस ही रहेगी।
MAR 20, 2024 09:45 IST

Anil Ambani: रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में तेजी

रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में तेजी भी बरकरार है। बीएसई पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर बीते 5 दिनों में 10.5 फीसदी उछला है, जबकि 6 महीनों में इसने 38 फीसदी फायदा कराया है। वहीं रिलायंस पावर का शेयर बीते 5 दिनों में 8.10 फीसदी और 6 महीनों में 19 फीसदी मजबूत हुआ है। बुधवार को रिलायंस पावर के शेयर में सुबह पौने 10 बजे 3 फीसदी से अधिक की तेजी है। वहीं रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर इस समय 1.25 फीसदी ऊपर है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
MAR 20, 2024 09:31 IST

Share Market Today, 20 मार्च 2024 LIVE: बढ़ोतरी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 253 अंक चढ़ा

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़ोतरी के साथ खुला है। साढ़े 9 बजे सेंसेक्स 253 अंक चढ़कर 72,265.77 पर और निफ्टी 63.4 अंकों की तेजी के साथ 21,880.85 पर है। इस समय जिन प्रमुख शेयरों में तेजी है, उनमें मारुति, पावर ग्रिड, टीसीएस और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।
MAR 20, 2024 09:13 IST

Anil Ambani: अनिल अंबानी की कंपनी ने चुकाया कर्ज

अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस पावर ने पिछले हफ्ते तीन बैंकों (आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और डीबीएस बैंक) का कर्ज चुका दिया, जबकि इसकी पैरेंट कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर जेसी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी का 2,100 करोड़ रुपये का बकाया निपटाने पर काम कर रही है। इतना ही नहीं रिलायंस पावर का टार्गेट इसी वित्तीय वर्ष के अंत तक कर्ज मुक्त (Debt Free) कंपनी बनने का है।
MAR 20, 2024 08:57 IST

Stocks In News: फोकस में रहेंगे अल्ट्राटेक सीमेंट, अरबिंदो फार्मा, टीसीएस और अपोलो हॉस्पिटल्स

अलग-अलग खबरों के कारण बुधवार को जो शेयर फोकस में रहेंगे, उनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, अरबिंदो फार्मा, टीसीएस, अपोलो हॉस्पिटल्स, भारती एयरटेल, अडानी एंटरप्राइजेज और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। जैसे कि अमेरिका के सेंट्रल बैंक ने टीसीएस के साथ इसकी टेक्नोलॉजी सर्विसेज यूज करने के लिए एग्रीमेंट किया है।
MAR 20, 2024 08:54 IST

Gift Nifty LIVE: गिफ्ट निफ्टी में कितनी है तेजी

बुधवार को गिफ्ट निफ्टी में भी तेजी है। सुबह करीब पौने 9 बजे ये 30.5 अंक या 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 21929.5 पर है। मंगलवार को यह 21899 पर बंद हुआ था।
MAR 20, 2024 08:53 IST

Asian Stock Market: एशियाई बाजारों में मजबूती, Kospi 1% से अधिक चढ़ा

बुधवार को एशियाई बाजारों में मजबूती दिख रही है। भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब पौने 9 बजे साउथ कोरिया का Kospi 1% से अधिक चढ़ा हुआ है। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स 31.3 अंक ऊपर है।
MAR 20, 2024 08:51 IST

US Share Market: अमेरिकी बाजार में आई मजबूती

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 320.33 अंक या 0.83% बढ़कर 39,110.76 पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 0.56% बढ़कर एक नए रिकॉर्ड के साथ 5,178.51 पर बंद हुआ। इस बीच, नैस्डैक कंपोजिट 0.39% बढ़कर 16,166.79 पर बंद हुआ।
MAR 20, 2024 08:50 IST

Share Market Today, 20 मार्च 2024 LIVE: शेयर बाजार में हो सकती है तेज शुरुआत

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हो सकती है। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी के बाद आज एशियाई बाजारों में भी बढ़ोतरी दिख रही है। वहीं गिफ्ट निफ्टी भी तेज शुरुआत का संकेत दे रहा है।