Share Market News Today, 01 January 2024: नये साल के पहले दिन शेयर बाजार में मजबूती आई। सोमवार को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। मगर फिर भी सेंसेक्स-निफ्टी कारोबार के दौरान नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे। सेंसेक्स 72,561.91 के ऑल टाइम हाई और निफ्टी 21,834.35 के ऑल टाइम हाई तक पहुंचा। सेंसेक्स 169.21 अंक या 0.23 प्रतिशत नीचे 72,071.05 पर और निफ्टी 10.50 अंक या 0.05 प्रतिशत ऊपर 21,741.90 पर था। आज लगभग 2394 शेयर ऊपर चढ़े, 1015 शेयर गिरे, जबकि 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया।
ये भी पढ़ें -
इन शेयरों में आई तेजी
निफ्टी पर नेस्ले इंडिया, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा और विप्रो टॉप गेनर शेयरों में से रहे, जबकि गिरने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे।
किन सेक्टरों में आई तेजी
वहीं अलग-अलग सेक्टरों में हेल्थकेयर और पीएसयू बैंक 0.5 प्रतिशत ऊपर चढ़े, जबकि बैंक इंडेक्स 0.5 प्रतिशत गिरा। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई। भारतीय रुपया शुक्रवार के 83.20 के मुकाबले सोमवार को 83.23 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ।
बीएसई सेंसेक्स पर टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर
- नेस्ले : 2.89 फीसदी
- टेक महिंद्रा : 2.00 फीसदी
- टाटा मोटर्स : 1.25 फीसदी
- विप्रो : 1.19 फीसदी
- एचसीएल टेक : 1.16 फीसदी
बीएसई सेंसेक्स पर टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर
- भारती एयरटेल : 1.92 फीसदी
- महिंद्रा एंड महिंद्रा : 1.43 फीसदी
- बजाज फिनसर्व : 0.66 फीसदी
- एचडीएफसी बैंक : 0.53 फीसदी
- एनटीपीसी : 0.53 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
