बिजनेस

Share Market Today, 2 जुलाई 2024: शेयर बाजार सपाट बंद, स्मॉलकैप और मिडकैप में हुई मुनाफावसूली

Share Market Today (शेयर बाजार टुडे लाइव न्यूज़), 2 जुलाई 2024: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार के कारोबारी सत्र में एक सीमित दायरे में कारोबार किया और सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स 34 अंक की मामूली गिरावट के साथ 79,441 और निफ्टी 18 अंक की गिरावट के साथ 24,123 पर बंद हुआ है।

Image

Share Market Today, शेयर बाजार टुडे

Photo : iStock

Share Market Today (शेयर बाजार टुडे लाइव न्यूज़), 2 जुलाई 2024: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार के कारोबारी सत्र में एक सीमित दायरे में कारोबार किया और सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स 34 अंक की मामूली गिरावट के साथ 79,441 और निफ्टी 18 अंक की गिरावट के साथ 24,123 पर बंद हुआ है।

आईटी शेयरों में तेजी दिखी

कारोबारी सत्र में आईटी शेयरों का दबदबा देखा गया। सेंसेक्स में टॉप पांच बढ़ने वाले शेयरों में तीन आईटी सेक्टर के थे। सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, विप्रो, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस टॉप गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे। बाजार को नीचे खींचने का काम छोटे और मझोले शेयरों ने किया।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 437 अंक या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,854 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 84 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,509 पर था।

ऑटो, पीएसयू बैंकऔर प्राइवेट बैंक इंडेक्स में गिरावट

सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल और प्राइवेट बैंक इंडेक्स गिरकर बंद हुए हैं। हालांकि, आईटी, फार्मा, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं।

चॉइस ब्रोकिंग में रिसर्च एनालिस्ट देवेन मेहता का कहना है कि निफ्टी में 24,100 एक सपोर्ट लेवल के रूप में काम कर रहा है। वहीं, 24,200 एक रुकावट का स्तर है। अगर निफ्टी 24,100 को तोड़ता है तो यह 24,000 और 23,950 को छू सकता है। वहीं, निफ्टी अगर 24,200 को तोड़ता है तो 24,300 और 24,400 को छू सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article