बिजनेस

ब्याज दरों पर फैसले से बाजार सतर्क, निफ्टी 25600 से नीचे लुढ़का, सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट

RBI MPC मीटिंग को लेकर 6 फरवरी को बाजार सतर्कता के साथ खुला। अब जब रिजर्व बैंक की मौद्रिक समिति ने अपना फैसला सुना दिया है, तो बाजार किस दिशा में जा रहा है, कौनसे शेयरों में खरीदारी हो रही है, कौनसे शेयरों में बिकवाली है।

Image

पॉलिसी रेट का बाजार पर असर

Share Market on RBI MPC: बजट के बाद रिजर्व बैंक की MPC की पहली बैठक के फैसलों पर शेयर बाजार उदासीन नजर आया। कारोबार की शुरुआत में ही बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते दिखे, जिसे पॉलिसी रेट के ऐलान से पहले निवेशकों की सतर्कता के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन, जब ब्याज दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किए जाने पर गिरावट बढ़ती दिख रही है। रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि रेपो रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि MPC ने अपने न्यूट्रल स्टांस में भी कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में बाजार की तरफ से की जा रही हॉकिश पॉलिसी की उम्मीद को झटका लगा है।

कैसा रहा सेंसेक्स-निफ्टी का रिएक्शन?

RBI के ब्याज दर फैसले से पहले बाजार में सतर्कता दिखी और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी हल्की गिरावट के साथ ट्रेड करते नजर आए। सुबह 10:05 बजे निफ्टी 50 करीब 103 अंक फिसलकर 25,540 के आसपास रहा, जबकि सेंसेक्स भी करीब 260 अंक टूटकर 83,050 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। निवेशक फिलहाल RBI पॉलिसी संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते बाजार में सीमित दायरे में और सेक्टर-आधारित उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

बैंकिंग सेक्टर का क्या हाल?

RBI की पॉलिसी घोषणा से पहले बैंकिंग शेयरों में भी सतर्क कारोबार देखने को मिल रहा है। सुबह करीब 10:06 बजे निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 104 अंक फिसलकर 59,960 के आसपास ट्रेड करता दिखा, यानी बैंकिंग स्पेस में हल्की दबाव की स्थिति बनी रही। बड़े प्राइवेट बैंक शेयरों में मिला-जुला रुख दिखा। HDFC Bank और SBI में हल्की गिरावट रही, जबकि ICICI Bank, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank में सीमित बढ़त देखने को मिली, जिससे इंडेक्स की गिरावट ज्यादा गहरी नहीं हुई। वहीं निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 0.5% की गिरावट के साथ 8,880 के आसपास रहा, जहां ज्यादातर सरकारी बैंक शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे। इंडेक्स के 12 में से 11 शेयर गिरावट में रहे, जो सरकारी बैंकिंग स्पेस में दबाव को दिखाता है। कुल मिलाकर, RBI फैसले से पहले बैंकिंग सेक्टर में निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं और पॉलिसी संकेतों के बाद ही सेक्टर में अगली बड़ी दिशा तय होती दिखेगी।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article