बिजनेस

Share Market Today: बाजार की गिरावट पर लगा ब्रेक! सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला

​​Share Market Today: बाजार में आज सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 253 अंकों की बढ़त के साथ 84,814.35 के स्तर पर खुला, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। वहीं निफ्टी भी 87.70 अंकों (0.34%) की तेजी के साथ 25,972.50 के लेवल पर खुला, जो मार्केट में मजबूती के संकेत देता है।​​

Share Market

घरेलू शेयर बाजार में बीते 2 दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स निफ्टी की मजबूत शुरु हुई और सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछलकर खुला। कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन और दिसंबर सीरीज की शुरुआत से पहले मार्केट ने जोरदार रिकवरी दिखाई, जिसमें सेंसेक्स 253 अंक से ज्यादा उछलकर 84,814.35 के लेवल पर खुला। ग्लोबल संकेतों में सुधार और प्रमुख सेक्टर्स में तेज खरीदारी के चलते बाजार का मूड बेहतर हुआ है। निवेशक अब देखने में जुटे हैं कि क्या ये तेजी आगे भी कायम रहेगी या यह सिर्फ एक दिन की मजबूती है।

सेंसेक्स निफ़्टी का हाल

बाजार में आज सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 253 अंकों की बढ़त के साथ 84,814.35 के स्तर पर खुला, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। वहीं निफ्टी भी 87.70 अंकों (0.34%) की तेजी के साथ 25,972.50 पर खुला, जो मार्केट में मजबूती के संकेत देता है।

एक्सपर्ट्स की क्या है राय

शेयर बाजार में मंगलवार को दबाव देखने को मिला और निफ्टी इंट्राडे हाई से करीब 400 अंक टूट गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 26,280 के ऊपर मजबूती से क्लोजिंग नहीं देता, तब तक बाजार में कमजोरी बनी रह सकती है। ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में नजर आए, जिससे निवेशकों की धारणा भी कमजोर हुई। हालांकि PSU बैंक और रियल एस्टेट शेयरों ने बाजार की गिरावट के बीच भी अच्छा प्रदर्शन किया और कुछ सपोर्ट देने की कोशिश की।

गिफ्ट निफ़्टी ने दिए थे संकेत

बुधवार सुबह की शुरुआत थोड़ी बेहतर दिखाई दी। गिफ्ट निफ्टी में आज अच्छे उछाल के साथ तेजी देखने को मिली। यह लगभग 112 अंक यानी 0.43% की बढ़त के साथ 26,156 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। गिफ्ट निफ्टी की इस सकारात्मक चाल के आधार पर उम्मीद है कि आज घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में शुरुआत कर सकता है और निवेशकों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

ग्लोबल बाजार का हाल

वैश्विक संकेत भी बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजारों में रात भर शानदार तेजी दर्ज की गई। निवेशकों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिससे बाजार में जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी है। डॉव जोन्स 664 अंक यानी 1.43% चढ़कर 47,112 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 में 0.91% की बढ़त रही और यह 6,766 पर बंद हुआ। टेक-हैवी नैस्डैक भी 0.67% की बढ़त के साथ 23,026 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों की इस मजबूती और गिफ्ट निफ्टी की सकारात्मक चाल से संकेत मिलते हैं कि आज घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार मजबूत रह सकता है। हालांकि एक्सपर्ट्स अभी भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि निफ्टी का 26,280 के ऊपर टिकना जरूरी है। कुल मिलाकर, वैश्विक रुझान और शुरुआती संकेत अच्छे हैं, लेकिन बाजार की असली दिशा आज के सेशन में स्पष्ट हो सकेगी।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

लेटेस्ट न्यूज

रिचा त्रिपाठी
रिचा त्रिपाठी Author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article