बिजनेस

कमाई का मौका! कोल इंडिया और HAL सहित 7 PSU स्टॉक्स में मिल रहा ₹62 का डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Share Market में अगले तीन दिन डिविडेंड इनकम पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए बेहद अहम हैं। क्योंकि, इस दौरान कोल इंडिया, HAL और PFC सहित कुल 7 PSU Stocks में कुल 62 रुपये तक का कैश रिवार्ड मिल रहा है। चेक करें रिकॉर्ड डेट और पूरी डिटेल।

Dividends Stocks

डिविडेंड का मौका

Dividend PSU Stocks पर नजरें रखने वाले निवेशकों के लिए फरवरी के तीसरे सप्ताह में कमाई के कई मौके मिलने वाले हैं। इस दौरान 7 सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों के लिए कैश रिवार्ड का मौका मिल रहा है। एक्स-डेट के आधार पर देखें, तो 18 से 20 फरवरी 2026 के बीच इन सभी 7 Dividend PSU Stocks की तरफ से शेयरधारकों को कुल ₹62.40 रुपये प्रति शेयर तक का डिविडेंड मिल सकता है। डिफेंस, एनर्जी, पावर फाइनेंस और ऑयल सेक्टर की कंपनियों की तरफ से दिया जा रहा डिविडेंड बताता है कि इन कंपनियों का कैश फ्लो मजबूत है और कमाई बढ़ रही है।

HAL दे रही सबसे बड़ा मौका

इस अवधि में सबसे बड़ा डिविडेंड भुगतान Hindustan Aeronautics Limited (HAL) की ओर से किया जा रहा है, जो निवेशकों को ₹35 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड दे रही है। इसके अलावा Oil India ₹7 प्रति शेयर, ONGC ₹6.25 प्रति शेयर और Coal India ₹5.50 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दे रही हैं। इन कंपनियों का प्रदर्शन हाल के तिमाही नतीजों में मजबूत रहा है और कंपनियां अपने मुनाफे का हिस्सा शेयरधारकों के साथ साझा कर रही हैं।

फाइनेंस और इंफ्रा PSU भी दे रहे रिटर्न

पावर सेक्टर से जुड़ी सरकारी वित्तीय कंपनियां भी निवेशकों को नकद रिटर्न दे रही हैं। Power Finance Corporation (PFC) इस अवधि में ₹4 प्रति शेयर, जबकि SJVN ₹1.15 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दे रही है। इसके अलावा शिपिंग सेक्टर की सरकारी कंपनी Shipping Corporation of India भी ₹3.50 प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही है। इन भुगतान को जोड़ने पर निवेशकों के लिए कुल संभावित नकद रिटर्न लगभग ₹62.40 प्रति शेयर बनता है।

PSU शेयरएक्स-डेटडिविडेंड (₹ प्रति शेयर)
Hindustan Aeronautics Limited (HAL)18 फरवरी35.00
Coal India Limited18 फरवरी5.50
Oil & Natural Gas Corporation (ONGC)18 फरवरी6.25
Oil India Limited18 फरवरी7.00
Shipping Corporation Of India Limited17 फरवरी¹3.50
SJVN Limited20 फरवरी1.15
Power Finance Corporation Limited (PFC)20 फरवरी4.00

डिविडेंड पाने के लिए एक्स-डेट पर रखें नजर

डिविडेंड का लाभ उन्हीं निवेशकों को मिलता है जिनके डीमैट खाते में रिकॉर्ड डेट पर संबंधित शेयर मौजूद हों। रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करते हैं और उसके बाद खरीदने वाले निवेशक घोषित लाभांश के पात्र नहीं रहते। इसलिए डिविडेंड आधारित रणनीति अपनाने वाले निवेशकों के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट का ध्यान रखना जरूरी होता है।

कुल मिलाकर, 18 से 20 फरवरी के बीच का यह सप्ताह PSU शेयरों में निवेश रखने वाले निवेशकों के लिए नकद रिटर्न हासिल करने का अहम मौका बनकर उभर रहा है, जहां कई सरकारी कंपनियां अपने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन का लाभ शेयरधारकों के साथ साझा कर रही हैं।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article