जब मंगलवार, 3 जून को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट में रहा, तब भी Servotech Renewable Power System के शेयरों ने जोरदार छलांग लगाई। स्टॉक में 19% की तेजी आई और यह ₹146 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 3 महीनों का उच्चतम स्तर है। Servotech Renewable के शेयरों में आई इस जबरदस्त तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह रही Elon Musk के पिता, Errol Musk की भारत यात्रा। Errol Musk, जो अब कंपनी की Global Advisory Board के सदस्य हैं, 1 जून को भारत पहुंचे हैं और वे यहां 5 दिनों की यात्रा पर हैं।
कंपनी के अनुसार, Errol Musk Servotech की सोलर और EV चार्जिंग यूनिट्स के लिए रणनीतिक सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं, ताकि “ग्रीन फ्यूचर” के लिए नए साझेदारी के रास्ते खोले जा सकें।
Servotech ने मई में ऐलान किया था कि Errol Musk कंपनी के ‘Vision 2027’ का हिस्सा होंगे, जो भारत को रिन्युएबल एनर्जी के क्षेत्र में एक ग्लोबल लीडर बनाने का लक्ष्य रखता है।
उनकी भागीदारी में भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का दौरा, नीति-निर्माताओं और निवेशकों से मीटिंग, बोर्ड स्तर की रणनीतिक चर्चाएं और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से ब्रांड प्रमोशन शामिल हैं।
इसके साथ ही, Servotech के शेयरों में तेजी का एक अन्य प्रमुख कारण हालिया ऑर्डर और जबरदस्त तिमाही नतीजे हैं। कंपनी ने Q4 FY25 में नेट प्रॉफिट को दोगुना करते हुए ₹7.71 करोड़ का लाभ दर्ज किया, जबकि इंडियन रेलवे से 4.1 मेगावाट का सोलर ऑर्डर भी प्राप्त किया, जिसकी अनुमानित वैल्यू ₹15 करोड़ से अधिक है।
लंबी अवधि में मल्टीबैगर रिटर्न
इन सकारात्मक संकेतों के बावजूद, कंपनी का शेयर अब भी अपने सितंबर 2024 के रिकॉर्ड हाई ₹205 से काफी छूट पर ट्रेड कर रहा है। फिर भी, यह स्टॉक लंबी अवधि में मल्टीबैगर साबित हुआ है—पिछले 3 सालों में 2,200% और 5 सालों में 13,500% का असाधारण रिटर्न दे चुका है।
