बिजनेस

Petrol-Diesel Rate Today, 21 Oct 2022: कहीं भी जाने से पहले अगर नहीं देखी ये लिस्ट, तो होगा नुकसान!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 01:31 PM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 21 October 2022: मई में केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। डीजल का उत्पाद शुल्क 6 रुपये प्रति लीटर घटाया गया था।

Image

Petrol-Diesel Rate Today: कहीं भी जाने से पहले जरूर देख लें ये लिस्ट

Photo : iStock

Petrol-Diesel Rate Today, 21 October 2022: अगर आप भी त्योहारों की शॉपिंग के लिए, दिवाली पार्टी पर, किसी रिश्तेदार या दोस्त को दिवाली देने, दिवाली (Diwali) या धनतेरस (Dhanteras) पर सोना चांदी (Gold Silver) या किसी भी दूसरे काम से अपनी कार या बाइक से कहीं जा रहे हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ लें। घर से निकलने से पहले आपको पता होना चाहिए कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस दाम में मिल रहा है, कहीं ये आपको महंगा तो नहीं पड़ रहा है।

लगातार 153 वें दिन नहीं बदली कीमत

देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमत शुक्रवार को लगातार 153 वें दिन नहीं बदली हैं। सरकारी सेक्टर की तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की कीमत में किसी भी बदलाव की घोषणा नहीं की। तेल कंपनियों ने 21 मई से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जून में अपने चरम पर पहुंचने के बाद से वैश्विक कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) में उल्लेखनीय गिरावट के बावजूद, भारतीय ऊर्जा कंपनियों ने लगभग चार महीनों से कीमत में बदलाव नहीं किया है।

दिल्ली एनसीआर में इतनी है कीमत

राष्ट्रीय राजधानी में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत 90.05 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य महानगरों में इतना है दाम

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 87.89 रुपये है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article