बिजनेस

फिनफ्लूएंसर्स पर SEBI कसेगा नकेल, निवेशकों के हित में लिया फैसला

SEBI To Curb Finfluencers: फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के लिए 7.5 लाख रुपये तक लेते हैं और अपनी राय से लोगों के वित्तीय फैसलों को प्रभावित करते हैं।

Image

फिनफ्लूएंसर्स पर SEBI कसेगा नकेल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर पर सेबी करेगा सख्ती
  • इनकी बढ़ती संख्या को करेगा नियंत्रित
  • निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाने में मिलेगी मदद

SEBI To Curb Finfluencers: निवेशकों तक सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर (Financial Influencers) पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रहा है। इन फाइनेंशियल एंफ्लूएंसर को फिनफ्लूएंसर (Finfluencers) भी कहा जाता है। ये फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर डिजिटल मीडिया, चैनल आदि के जरिए लोगों को निवेश के बारे में सलाह देते हैं।

दरअसल ऐसा पता चला था कि ये फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के लिए 7.5 लाख रुपये तक लेते हैं और अपनी राय से लोगों के वित्तीय फैसलों को प्रभावित करते हैं। प्रभावशाली मार्केटिंग एजेंसियां अपने फॉलोअर्स को लुभाने के लिए एक कैम्पेन के लिए 20 लाख रुपये प्लस टैक्स तक खर्च करती हैं।

सेबी कसेगा नकेल

हालांकि अब इन फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर्स को रेगुलेटर के दायरे में लाया जाएगा। असल में सेबी इनकी तेजी से बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने की तैयारी कर रहा है। आनंद राठी वेल्थ के डिप्टी चीफ एग्जेक्यूटिव ऑफिसर फिरोज अजीज के मुताबिक सेबी का प्रस्तावित कदम यह सुनिश्चित करेगा कि निवेशकों को सटीक और निष्पक्ष जानकारी मिले। इससे उन्हें धोखाधड़ी से बचाने में भी मदद मिलेगी।

क्या होगा नया नियम

प्रस्ताव के तहत इन फाइनेंशियल इन्फ्लूएंसर को सेबी के पास अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और स्पेसिफिक गाइडलाइंस को फॉलो करना होगा। इसके अलावा इनके म्यूचुअल फंड और शेयर ब्रोकरों के साथ साझेदारी करने पर भी प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

बढ़ रहा है ये जोखिम

सोशल मीडिया पर कई इन्फ्लूएंसर अच्छी जानकारी देते हैं, लेकिन इस बात की आशंका बढ़ रही है कि अनियंत्रित इन्फ्लूएंसर जोखिमों को बढ़ा सकते हैं और पक्षपातपूर्ण या भ्रामक सलाह दे सकते हैं। इसलिए सेबी कुछ सख्त उठाने जा रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article