बिजनेस

Unregistered Online Platforms: SEBI ने जारी की चेतावनी, नॉन-रजिस्टर्ड प्लेटफार्म्स पर लेनदेन करने में बरतें सावधानी

Unregistered Online Platforms: सेबी ने चेतावनी दी है कि ये प्लेटफॉर्म किसी भी रेगुलेटरी या निगरानी के तहत नहीं आते हैं और इनमें बुनियादी निवेशक सुरक्षा या निवेशक शिकायत निपटारा करने वाले मैकेनिज्म का अभाव है।

Image

सेबी ने जारी की चेतावनी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सेबी ने जारी की चेतावनी
  • नॉन-रजिस्टर्ड प्लेटफार्म्स पर अलर्ट
  • निवेशकों को किया आगाह

Unregistered Online Platforms: मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक नए सर्कुलर में आम लोगों को नॉन-रजिस्टर्ड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को लेकर अलर्ट किया है। ये वे प्लेटफॉर्म हैं जो निवेशकों को अनलिस्टेड डेट सिक्योरिटीज ऑफर कर रहे हैं। सेबी ने चेतावनी दी है कि ये प्लेटफॉर्म किसी भी रेगुलेटरी या निगरानी के तहत नहीं आते हैं और इनमें बुनियादी निवेशक सुरक्षा या निवेशक शिकायत निपटारा करने वाले मैकेनिज्म का अभाव है। सेबी ने जनता को ऐसे नॉन-रजिस्टर्ड प्लेटफार्मों पर लेनदेन करने में सावधानी बरतने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें -

नियमों का है उल्लंघन

सेबी ने नोटिस में कहा, "नॉन-रजिस्टर्ड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या नॉन-लिस्टेड डेट सिक्योरिटीज इश्यू करने वालों की गई गतिविधियां कंपनी अधिनियम, 2013, सेबी अधिनियम, 1992, सेबी (प्रतिभूति बाजार से संबंधित धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार प्रथाओं का निषेध) विनियम, 2003 और सेबी (गैर-परिवर्तनीय प्रतिभूतियों का निर्गम और सूचीबद्धता) विनियम, 2021 का उल्लंघन हैं।"

यह उल्लंघन इसलिए होता है क्योंकि 200 से अधिक निवेशकों को नॉन-लिस्टेड सिक्योरिटीज की पेशकश करना इसे कंपनी अधिनियम, 2014 के तहत “पब्लिक इश्यू माना जाता है”। सेबी ने कहा कि इन गतिविधियों के नतीजे में ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी, नियामक या प्रवर्तन कार्रवाई हो सकती है।

निवेशक क्या करें

नोटिस में सेबी ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा अधिकृत सेबी रजिस्टर्ड स्टॉक ब्रोकरों द्वारा ऑपरेट किए जाने वाले ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म का उपयोग करने पर विचार करें, जो Listed Debt Securities में निवेश के लिए ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म प्रोवाइडर (ओबीपीपी) के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article