बिजनेस

SBI YONO ऐप यूजर्स अलर्ट! इन लोगों के फोन में नहीं चल रहा ऐप, पेमेंट करने में आ रही दिक्कत

SBI के iPhone यूजर्स के लिए ताजा खबर है। बैंक ने बताया है कि उसका डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO ऐप फिलहाल iPhone पर काम नहीं कर रहा है। बैंक ने खुद एक्स पर पोस्ट करके योणो ऐप डाउन की जानकारी दी है। ऐप के डाउन होने से कई यूजर्स को पेमेंट करने में भी दिक्कत आ रही है।

Image

SBI Yono

अगर आप SBI के ग्राहक हैं और iPhone इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। बैंक ने जानकारी दी है कि उसका डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO ऐप फिलहाल iPhone पर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। ऐप में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिन पर बैंक की तकनीकी टीम काम कर रही है और जल्द ही इन्हें ठीक करने की कोशिश की जा रही है। इसके चलते iPhone यूजर्स इस समय YONO के जरिए अपने बैंकिंग कामकाज जैसे पैसे ट्रांसफर करना, खाता चेक करना या अन्य डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

बैंक ने आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान शाम 6 बजे तक हो सकता है और सभी यूजर्स को जैसे ही ऐप सामान्य होगा, तुरंत सूचित किया जाएगा। बैंक ने बताया है कि उसका डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO ऐप फिलहाल iPhone यूजर्स के लिए काम नहीं कर रहा है। ऐप में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें ठीक करने का काम चल रहा है।

YONO क्या है?

YONO यानी “You Only Need One”, SBI का ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए ग्राहक बैंकिंग, निवेश, बीमा, शॉपिंग और लोन जैसी कई सेवाएं एक ही ऐप में इस्तेमाल कर सकते हैं। YONO से आप अपना खाता मैनेज कर सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, FD बना सकते हैं, लोन के लिए आवेदन दे सकते हैं और ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं।

क्यों डाउन है ऐप?

SBI समय-समय पर अपने सिस्टम को अपडेट और मेंटेन करता है ताकि ग्राहकों को सुरक्षित और बेहतर डिजिटल अनुभव मिल सके। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल करने वाले हैं, तो बेहतर होगा कि तय समय से पहले या बाद में ही लेन-देन करें।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article