बिजनेस

SBI Share Price: SBI का Q3 धमाका! 84% मुनाफा बढ़ा, लेकिन शेयर प्राइस गिरा; निवेश का सही मौका या रिस्क?

SBI Share Price, SBI Q3 Results, SBI Stock Analysis, Buy or Sell SBI: SBI ने Q3 FY25 में 84.32% की वृद्धि के साथ ₹16,891.44 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो उम्मीद से ज्यादा था। हालांकि, बैंक के शेयरों में 1.79% की गिरावट आई। Nuvama, Jefferies और Macquarie जैसी प्रमुख ब्रोकरेज कंपनियों ने SBI पर "BUY" या "Outperform" रेटिंग दी है, लेकिन नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में दबाव और क्रेडिट कॉस्ट में संभावित वृद्धि को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Image

SBI शेयरों में गिरावट के बाद ब्रोकरेज की राय

KEY HIGHLIGHTS
  • SBI का मुनाफा 84.32% बढ़कर ₹16,891.44 करोड़ हुआ, जो अनुमान से ज्यादा है।
  • शेयर प्राइस 1.79% गिरा, लेकिन ब्रोकरेज ने "BUY" या "Outperform" रेटिंग दी।
  • नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) दबाव में, लेकिन डिपॉजिट ग्रोथ से भविष्य में सुधार की उम्मीद।

SBI Stock Analysis, Buy or Sell SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 6 फरवरी को अपनी अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही (Q3 FY25) के नतीजे घोषित किए। बैंक का नेट प्रॉफिट 84.32% की बढ़ोतरी के साथ ₹16,891.44 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹9,163.96 करोड़ था। यह लाभ ET NOW के ₹16,219 करोड़ के अनुमान से भी अधिक है।

SBI शेयर: खरीदें या बेचें? ब्रोकरेज रिपोर्ट्स की राय

SBI पर Nuvama की राय

Nuvama ने SBI पर "BUY" रेटिंग बनाए रखी और लक्ष्य मूल्य ₹950 रखा, जो पहले ₹1,026 था। ब्रोकरेज के अनुसार, क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट रही लेकिन नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) उम्मीद से कम रहा। एसेट क्वालिटी मजबूत बनी रही, स्लिपेज दर में तिमाही-दर-तिमाही कमी आई।

SBI Share पर Jefferies की राय

Jefferies ने SBI के लिए ₹970 का लक्ष्य मूल्य रखा और "BUY" रेटिंग दी। बैंक के डिपॉजिट ग्रोथ को सकारात्मक संकेत बताया, जिससे लोन ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, लोअर मार्जिन से ग्रोथ पर असर पड़ सकता है, लेकिन अगले कुछ तिमाहियों में 12-13% लोन ग्रोथ की उम्मीद है।

SBI Share पर Macquarie की राय

Macquarie ने SBI के लिए ₹700 का लक्ष्य मूल्य रखा और "Outperform" रेटिंग दी। ब्रोकरेज ने NIM गाइडेंस 30 बेसिस पॉइंट घटाकर 3% कर दी, क्योंकि मार्जिन दबाव बढ़ने की संभावना है। नए ECL नॉर्म्स और रिकवरी में कमी के कारण क्रेडिट कॉस्ट में बढ़ोतरी की आशंका जताई।

SBI शेयर प्राइस में गिरावट

SBI के शेयर ₹752.35 पर बंद हुए, जो 1.79% की गिरावट दर्शाता है। 1 महीने में शेयर 3.14% तक गिरा है।

SBI Q3 FY25: लाभदायक प्रदर्शन के प्रमुख आंकड़े

ऑपरेटिंग प्रॉफिट: 15.81% बढ़कर ₹23,551 करोड़ हुआ। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII): 4.09% बढ़कर ₹41,446 करोड़ हुई। ROA 1.09% और ROE 21.46% रहा। NIM (Net Interest Margin): बैंक स्तर पर 3.12% और डोमेस्टिक स्तर पर 3.25% रहा।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article