बिजनेस

SBI दे रहा 50 लाख रुपये तक का Personal Loan, बैंक में खाता जरूरी नहीं, ऐसे ऑनलाइन करें अप्लाई

अगर आप पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो एसबीआई की ओर रुख कर सकते हैं। बैंक 50 लाख रुपये तक का लोन कम ब्याज पर दे रहा है। आइए जानते हैं कि आप लोन के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।

Image

एसबीआई पर्सनल लोन (SBI)

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 50 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन दे रहा है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, लोन लेने के लिए बैंक में खाता होना जरूरी नहीं है। यानी कोई भी व्यक्ति पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि एसबीआई से लोन लेने की शर्त क्या है? ब्याज दर और जरूरी जानकारी का पूरा ब्योरा हम दे रहे हैं।

ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की पर्सनल लोन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सरल है। आवेदन की शुरुआत में आपको लोन का उद्देश्य (Purpose of Loan) चुनना होता है। इसके बाद आवेदक की जानकारी जैसे जन्मतिथि और रेजिडेंट टाइप भरना होता है। अगले चरण में इनकम डिटेल्स मांगी जाती हैं। रोजगार का प्रकार, कंपनी की जानकारी, वर्तमान कंपनी में कार्य अवधि, ग्रॉस मंथली सैलरी, मौजूदा EMI और रिटायरमेंट एज की जानकारी देनी होगी। फिर वर्कप्लेस डिटेल्स में राज्य का चयन करना होता है और अंत में कॉन्टैक्ट डिटेल्स जैसे मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कर आवेदन पूरा करना होगा। इसके बाद बैंक आपके आवेदन को जांचेगा और आपकी एलिजिबिलिटी सही पाए जाने पर लोन पास कर देगा। अगर आप पहले से बैंक के कस्टरम है तो अकाउंट नंबर और कुछ जानकारी देनी होगी।

10.05% से ब्याज की शुरुआत

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का पर्सनल लोन कई आकर्षक फीचर्स के साथ आता है। इसमें आप ₹50 लाख तक का लोन ले सकते हैं, जिसकी ब्याज दरें 10.05% से शुरू होती हैं। प्रोसेसिंग चार्ज कम है और दस्तावेज भी न्यूनतम लगते हैं। इस लोन में कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं है, साथ ही न तो किसी सुरक्षा (कोलेटरल) की जरूरत होती है और न ही गारंटर की। डिजिटल डॉक्यूमेंट एक्जीक्यूशन की सुविधा से प्रक्रिया आसान हो जाती है। ग्राहक डेली रिड्यूसिंग बैलेंस या ओवरड्राफ्ट सुविधा (रिड्यूसिंग ड्रॉइंग पावर) में से विकल्प चुन सकते हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article