बिजनेस

SBI Chairman Interview: एसबीआई चेयरमैन का इंटरव्यू अचानक हुआ रद्द, जानें क्या है मामला

SBI Chairman Interview: निर्धारित साक्षात्कार तय समय से कुछ घंटे पहले स्थगित किया गया।यह कदम उठाने की उचित वजह अभी पता नहीं चल पाई है। वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) में वर्तमान एसबीआई चेयरमैन दिनेश खारा के उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए साक्षात्कार लिया जा रहा था।

Image

एसबीआई चेयरमैन इंटरव्यू टला

SBI Chairman Interview:एफएसआईबी (FSIB) ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करने के लिए निर्धारित साक्षात्कार को स्थगित कर दिया है।एफएसआईबी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों की नियुक्ति करने के लिए साक्षात्कार और उसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने वाली कंपनी है।सूत्रों ने बताया कि निर्धारित साक्षात्कार तय समय से कुछ घंटे पहले स्थगित किया गया।यह कदम उठाने की उचित वजह अभी पता नहीं चल पाई है।हालांकि, सूत्रों ने बताया कि साक्षात्कार की नई तारीख देश में नई सरकार के गठन के बाद तय की जाएगी। वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) में दिनेश खारा के उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए साक्षात्कार लिया जा रहा था।

दिनेश खारा के बाद कौन

असल में वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) दिनेश खारा के उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए साक्षात्कार लेने की तैयारी की थी। लेकिन अचानक इंटरव्यू को रद्द कर दिया गया। दिनेश खारा 28 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। इस समय साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए एफएसआईबी का नेतृत्व कार्मिक व शिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा करते हैं। पूर्व ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के पूर्व चेयरमैंन एवं प्रबंध निदेशक अनिमेष चौहान, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व कार्यकारी निदेशक दीपक सिंघल और पूर्व आईएनजी वैश्य बैंक के पूर्व प्रबंध निदेश शैलेन्द्र भंडारी इसके अन्य सदस्य हैं।

कैसे होता है चयन

मौजूदा परंपरा के अनुसार, एसबीआई के सेवारत प्रबंध निदेशकों (MD) के समूह में से ही चेयरमैन की नियुक्ति की जाती है। इन प्रबंध निदेशकों का साक्षात्कार लेने के बाद एफएसआईबी चयनित नाम की सिफारिश करेगा और अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति करेगी। लेकिन जिस तरह से अचानक इंटरव्यू की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। उससे यही लगता है कि अब चयन प्रक्रिया नई सरकार के गठन के बाद ही शुरू होगी।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article