Sandur Manganese Share Price: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं, जिन्होंने लॉन्ग टर्म में भारी भरकम रिटर्न दिया है। इन्हीं में से एक है संदुर मैंगनीज। संदुर मैंगनीज की मार्केट कैपिटल 8,645.37 करोड़ रु है। इसने करीब 19 सालों में निवेशकों को मालामाल कर दिया है और अब कंपनी शेयरधारकों को फ्री में 5-5 बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरधारकों को बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के लिए उनकी एलिजिबिलिटी तय करने के उद्देश्य से शुक्रवार 2 फरवरी 2024 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है। कंपनी 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। यानी जिसके पास भी 1 शेयर होगा, उसे 5-5 बोनस शेयर मिलेंगे।
ये भी पढ़ें -
करीब 19 साल में निवेशकों तो दिया भारी रिटर्न
बीएसई के डेटा के अनुसार 9 मई 2005 को कंपनी का शेयर 14.09 रु पर था, जबकि गुरुवार को यह 3201.3 रु पर बंद हुआ। यानी निवेशकों को 22620.37 फीसदी रिटर्न मिला।
5 साल का रिटर्न 842 फीसदी
- इसके 5 साल का रिटर्न 842 फीसदी रहा है
- वहीं एक साल में निवेशकों को 226 फीसदी रिटर्न मिला है
- 2024 में अब तक ये 16.36 फीसदी रिटर्न दे चुका है
- बीते 6 महीनों में इसने 161.66 फीसदी रिटर्न दिया है
- इसके एक महीने का रिटर्न 11.33 फीसदी फायदा कराया है
52 हफ्तों का शिखर
इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,258 रु रहा है। वहीं इसी अवधि में यह 852.20 रु तक गिरा है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
