बिजनेस

SAIL Stock Buy or Sell: 52 वीक के हाई पर पहुंच... इतना टूटा SAIL का शेयर, एक्सपर्ट्स से जानें- खरीदें या बेचें

SAIL Stock Buy or Sell: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया का शेयर आज बीएसई पर गिरावट के साथ 149.30 रुपये पर ओपन हुआ। लेकिन दिन के कारोबार के दौरान स्टॉक अपने 52 वीक के हाई 157.40 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, ये अपनी रफ्तार को बरकरार नहीं रख सका।

Image

SAIL Stock Buy or Sell

Photo : BCCL

SAIL Stock Buy or Sell: देश की महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के शेयरों में सोमवार यानी आज जोरदार तेजी देखने को मिली। इंट्राडे कारोबार के दौरान सेल के शेयर 52 वीक के हाई लेवल पर पहुंच गए। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया का शेयर आज बीएसई पर गिरावट के साथ 149.30 रुपये पर ओपन हुआ। लेकिन दिन के कारोबार के दौरान स्टॉक अपने 52 वीक के हाई 157.40 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, स्टॉक अपनी तेजी तको बरकरार नहीं रख सका और दिन और 2.80 फीसदी की गिरावट के साथ 151.00 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ।

स्टॉक की कैसी रही है चाल

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) शेयर प्राइस को देखें, तो बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक, कंपनी के शेयर पिछले हफ्ते 2.87 फीसदी, पिछले महीने में 23.53 फीसदी और पिछले तीन महीने में 31.18 फीसदी उछले हैं। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के शेयरों ने अपने निवेशकों को पिछले छह महीनों में 69.18 फीसदी और पिछले साल 84.36 फीसदी का रिटर्न दिया है।

दो साल में कितनी बढ़ोतरी

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, सेल के स्टॉक में पिछले दो वर्षों में 41.22 फीसदी, पिछले तीन वर्षों में 62.07 फीसदी, पिछले तीन वर्षों में 155.35 फीसदी, पिछले पांच वर्षों में 155.35 फीसदी और पिछले दस वर्षों में 116.09 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का बीएसई पर मार्केट कैप 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।

खरीदें या बेचें

जेएलएल के इन्वेस्टमेंट मॉडलिंग एनालिस्ट आदित्य अरोड़ा ने निवेशकों के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) स्टॉक पर अपनी इनसाइट दिए। ईटी नाउ स्वदेश के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान अरोड़ा ने कहा कि शुक्रवार को कमोडिटी बाजार में झटका देखने को मिला, जहां DXY में अच्छी तेजी देखी गई। कीमती धातुओं में अच्छी गिरावट, बेस मेटल्स में गिरावट और तांबे में गिरावट देखी गई, लेकिन आज एल्युमीनियम अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि, अस्थिरता अभी भी बरकरार है, लेकिन मेरे अनुसार, इसमें सही रणनीति होगी गिरावट पर खरीदारी करें।

अरोड़ा का मानना है कि सेल के लिए मिड टर्म रुझान अभी भी पॉजिटिव है। अगर बाजार में गिरावट बढ़ती है तो जाहिर है कि इसमें कुछ और गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन शेयर का ओवरऑल नजरिया सकारात्मक है।

अरोड़ा ने निवेशकों को सेल स्टॉक को 150 रुपये से 140 रुपये के मूल्य दायरे में एक्यूमलेट करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बाजार को स्थिरता के लिए कुछ समय देना बेहतर है फिर यह अपने नए स्तर को छू सकता है। अरोड़ा ने कहा कि स्टॉक 155 रुपये से 160 रुपये के अपने नए हाई लेवल को छू सकता है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्कऔर देखें

End of Article