बिजनेस

डॉलर के मुकाबले रुपये की जबरदस्त छलांग, 90 का लेवल पार कर फिर दिखाया बाउंस-बैक, जानें ताजा एक्सचेंज रेट

Dollar vs Rupee: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 90.15 प्रति डॉलर पर खुला था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर मांग की मजबूत मांग से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और वे सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

Image

डॉलर के मुकाबले रुपये

Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के सामने आज भारतीय रुपये ने जबरदस्त बाउंस-बैक दिखाया है। मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 89.88 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 90.15 प्रति डॉलर पर खुला था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर मांग की मजबूत मांग से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और वे सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.15 पर खुला। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.05 पर बंद हुआ था।

डॉलर इंडेक्स में मामूली गिरावट

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.04 पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 655.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

शेयर बाजार में दूसरे दिन गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 436.41 अंक गिरकर 84,666.28 अंक पर बंद। निफ्टी भी 120.90 अंक फिसलकर 25,839.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ईटरनल, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, बीईएल (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स), एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, भारती एयरटेल फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट नकारात्मक दायरे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article