देशभर में करीब 5 लाख बैंक अकाउंट्स में लगभग 190 करोड़ रुपये बिना दावेदार के पड़े हुए हैं। ये वो रकम है जिसे लोग या तो भूल गए, छोड़ दिया या फिर अकाउंट लंबे समय तक इस्तेमाल न होने के कारण ‘इनऑपरेटिव’ हो गया। कई बार नौकरी बदलने, शहर बदलने, पुराने बैंक का बंद हो जाना या पासबुक/ATM गुम होने जैसे कारणों से लोग अपने ही पैसे को भूल जाते हैं। ऐसे मामलों में बैंक उस रकम को “Unclaimed Deposits” की कैटेगरी में रख देता है।
अगर आपके किसी पुराने अकाउंट में भी पैसे पड़े हैं और आपको इसकी जानकारी है तो अब आपको बैंक जाकर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं। RBI ने UDGAM पोर्टल की मदद से एक आसान ऑनलाइन तरीका शुरू किया है, जिससे आप सिर्फ कुछ क्लिक में ये पता लगा सकते हैं कि आपका कोई पैसा किसी बैंक में लावारिस तो नहीं पड़ा।
UDGAM पोर्टल पर जाकर आप अपने नाम, मोबाइल नंबर, PAN या जन्मतिथि की मदद से सभी बैंकों में पड़े अनक्लेम्ड फंड्स को एक बार में सर्च कर सकते हैं। अगर कोई मैच मिलता है तो सिस्टम आपको बताएगा कि पैसे किस बैंक में हैं और उसे कैसे क्लेम करना है। इसके बाद आप ऑनलाइन डॉक्यूमेंट सबमिट करके या बैंक विजिट करके आसानी से अपना पैसा वापस ले सकते हैं।
अगर आपके पास कभी कोई पुराना अकाउंट रहा है, आपने बैंक बदला है, पुरानी FD भूल गए हैं, या किसी रिश्तेदार की जमा राशि का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा तो UDGAM पोर्टल पर एक बार जरूर चेक करें।
इस कैंप में ऐसे सभी लोगों को बुलाया गया है जिनके पुराने बैंक खाते बंद हो चुके हैं या जिन्हें संदेह है कि उनके नाम से कहीं पैसा जमा हो सकता है। उन्हें बस अपने पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। अधिकारी मौके पर ही सभी जानकारी की जांच करेंगे और विवरण सही मिलने पर तुरंत क्लेम प्रक्रिया पूरी कराने में सहायता करेंगे। इस पूरे कैंप की निगरानी डीएम मेधा रूपम कर रही हैं।